Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्व-सहायता समूह एवं पथ विक्रेताओं के ऋण वितरण के लिए विशेष अभियान चलाएँ समीक्षा बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश

मण्डला 24 फरवरी 2021

स्व-सहायता समूह एवं पथ विक्रेताओं के पंजीयन एवं ऋण वितरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि लक्ष्य के अनुरूप ऋण स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही एक सप्ताह में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पंजीयन से वंचित पथ विक्रेताओं के पंजीयन कर उनके प्रकरण बैंकों में प्रस्तुत किए जाएं। दस्तावेजीकरण में विभागीय अमला समुचित सहयोग प्रदान करें, इसी प्रकार जिनके प्रकरण बैंकों में प्रस्तुत हो चुके हैं उनमें समय सीमा में स्वीकृति प्रदान कर ऋण वितरण कराऐं। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी बैंक प्रबंधकों को स्व-सहायता समूह एवं ग्रामीण पथ विक्रेताओं के ऋण प्रकरण स्वीकृति एवं वितरण की दैनिक प्रगति जिला प्रबंधक ग्रामीण आजीविका परियोजना को भेजने के निर्देश दिए जो प्रतिदिन बैंक एवं विकासखंडवार जानकारी तैयार कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि समूहों की महिलाओं को महुआ संग्रहण के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने महुआ के उत्पादों के संबंध में कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि तहसील एवं विकासखंड स्तर पर कार्यालयों में स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएं। मोचा के कलादीर्घा में दीदी केफे का संचालन प्रारंभ कराया जाए। यात्री वाहनों के संचालन के लिए प्रशिक्षित महिलाओं के ड्राईविंग लायसेंस की कार्यवाही पूर्ण कराई जाए। बैठक में कोदो-कुटकी की उत्पादों, एसएचजी बुटिक एवं सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में एलडीएम अमित केशरी, परियोजना अधिकारी नगरीय विकास आरके कुर्वेती, जिला प्रबंधक ग्रामीण आजीविका परियोजना बीडी भैंसारे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विकासखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए।

Related posts

जिला चिकित्सालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ दिलाई गई

Reva India News

लोक सेवा केन्द्र नैनपुर में लिंग आधारित हिंसा पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

सामुदायिक भागीदारी जागरूकता शिविर सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment