Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज रानी अवंती बाई स्कूल में प्लेसमेन्ट ड्राईव

मण्डला 24 फरवरी 2021

जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की परिकल्पना के तहत् जिले के बेरोजगारों को निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 फरवरी को रानी अवंती बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंडला के हॉल में प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने के लिए प्लेसमेंट ड्राईव के माध्यम से चयन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा है कि विभिन्न पदों के लिए पांचवी, आठवी, दसवी, बारहवी, स्नातक एवं आई0टी0आई0 पास उम्मीदवारों का रिक्त पदों के लिए चयन किया जाएगा। उन्होंने इस रोजगार मेले में इच्छुक उम्मीदवार अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ सम्मिलित होकर पंजीयन करके विभिन्न कंपनियों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 अंतर्गत दावा-आपत्ति 29 दिसंबर तक आमंत्रित

Reva India News

उद्यान विभाग में रिसोर्स पर्सन हेतु आवेदन आमंत्रित अंतिम तिथि 12 फरवरी

Reva India News

कलेक्टर ने माधोपुर नलजल योजना का किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment