Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्य सचिव ने ली कोविड वैक्सीनेशन की प्लानिंग से संबंधित वीसी जिले के 110 केन्द्रों में होगा टीकाकरण

मण्डला 3 मार्च 2021

मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन श्री इकबाल सिंह बैस ने एक मार्च से शुरू हुए कोविड वैक्सीनेशन के द्वितीय चरण की प्लानिंग से संबंधित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग ली। उन्होंने कहा कि इस द्वितीय चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति तथा गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 से 59 साल के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए अधिक से अधिक व्यक्ति टीकाकरण केन्द्रों में आएं तथा निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कर टीकाकरण कराएं। उन्होंने जिला प्रशासन को टीकाकरण के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। श्री बैस ने जिला प्रशासन को टीकाकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर व्यवस्थित रूप से अभियान को संचालित करने के निर्देश दिए। वीसी में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छवि भारद्वाज, डॉ. संजय गोविल तथा संबंधित उपस्थित थे।

 

जिले के 110 केन्द्रों में होगा कोविड वैक्सीनेशन

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले में 110 मतदान केन्द्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने सीएमएचओ को माईक्रोप्लान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएचसी की मैपिंग करें। उन्होंने बताया कि आगामी सप्ताह के लिए प्रति शनिवार टीकाकरण से संबंधित माईक्रोप्लान साझा किया जाएगा। उन्होंने टीकाकरण को व्यवस्थित बनाने के लिए केन्द्रों पर एनजीओ, शौर्य दल के सदस्य, एनसीसी तथा नेहरू युवा केन्द्र के सदस्यों को शामिल करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने केन्द्रों पर व्हीलचेयर एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड टीकाकरण को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों के माध्यम से जनता को जागरूक करने की बात भी कही। वीसी में अपर कलेक्टर मीना मसराम, सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

100 कलाम नवरत्न छात्रावास के बच्चों ने सीखे लैंगिक अपराधों से बचाव के तरीके समेकित बाल संरक्षण पर कार्यशाला सम्पन्न महिला बाल विकास का आयोजन

Reva India News

महिला ज्ञानालय से जिले की साक्षरता में आएगा सकारात्मक बदलाव – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने महिला ज्ञानालय की द्वितीय चरण का किया शुभारंभ  

Reva India News

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु विशेष सशक्तिकरण गतिविधियाँ आयोजित करने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment