Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समाधान कार्यक्रम के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर कार्यवाही तय- हर्षिका सिंह समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मण्डला, 15 मार्च 2021

कलेक्टर हर्षिका सिहं ने समय-सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाईन,समाधान कार्यक्रम एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होने समाधान एक दिन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सभी जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि समाधान प्रकरणों से संबंधित विभाग लंबित शिकायतों का निराकरण गंभीरता से करें। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने समाधान प्रकरण के अंतर्गत 300 तथा 700  दिवस की शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निराकृत करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों से जवाब मांगे। उन्होंने कहा कि आगामी 2 दिनों में सीएम हेल्पलाइन की अधिक से अधिक शिकायतों का संतुष्टि के साथ निराकरण करें। निराकरण पोर्टल पर अपडेट भी करें तथा जिले की रैंकिंग को बेहतर करें।

कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ श्रीनाथ सिंह को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले बीएमओ को नोटिस जारी करें। उन्होंने जल संसाधन विभाग के भू -अर्जन से संबंधित प्रकरणों में सभी एसडीएम को निर्देशित किया वे ऐसे मामलों को प्राथमिकता के साथ निराकृत करे। श्रीमती सिंह ने पानी की समस्याओं से जुड़ी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि पानी से जुड़ी शिकायतों की प्रतिदिन रिपोर्ट ले। अपने मैदानी अमले को ऐसी शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दें तथा पानी पहुंचाने से संबंधित कार्यवाही में तेजी लाएं। उन्होंने पेयजल के लिए स्‍थापित कंट्रोल रूम से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों के बारे में भी चर्चा की। कलेक्टर ने सामाजिक पेंशन, निशक्तजन पेंशन तथा अन्य प्रकार की पेंशन से संबंधित पेंडेसी नहीं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लैपटॉप वितरण कार्यक्रम की चर्चा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली।

श्रीमती सिंह ने पंचायती राज विभाग की अधिक संख्या में लंबित शिकायतें होने पर सभी सीईओ जनपद को आगामी 3 दिन में प्रगति दिखाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीईओ जनपद संबंधित मामलों पर कड़ी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा कल विशेष जनसुनवाई आयोजित कर पंचायती राज से संबंधित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने मनरेगा, भुगतान, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास तथा प्राकृतिक प्रकोप की शिकायतों पर संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने मिलावट के संबंध में लगातार कार्यवाही जारी रखने की बात कही। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि आगामी त्यौहारों के मद्देनजर मिलावटखोरों पर कार्यवाही करने विशेष अभियान चलाएं तथा सैंपल लेते हुए दोषी पर कार्यवाही करें।

कलेक्टर ने मिलावट से संबंधित शिकायतें प्राप्त करने के लिए सभी सीईओ जनपद के कार्यालय तथा कलेक्टर परिसर में भी एक शिकायत पेटी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि आमजन मिलावट से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायतों को प्रशासन के संज्ञान में ला सकते है। उन्होंने साप्ताहिक तौर पर फूड सेफ्टी ऑफिसर को ऐसी शिकायतों को प्राप्त करने और उन पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से एक दिन में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को लाइसेंस एवं अन्य सेवाओं की जानकारी लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से देने की सूचना जन सामान्य को प्रसारित करने के निर्देश दिए।

श्रीमती सिंह ने नल-जल योजना उसके भुगतान  तथा कामगार सेतू पोर्टल की प्रगति तथा पात्रता पर्ची के सत्यापन से संबंधित जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने रोजगार मेले, कोरोना वैक्सीनेशन के द्वितीय चरण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले की जनता अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित केन्द्रो में जाकर टीकाकरण कराएं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी टीकाकरण के लिए आगे आये। कलेक्टर ने मैदानी अमले को पात्र हितग्राहियों के टीकाकरण के लिए सक्रिय होकर उन्हे टीकाकरण केंद्र तक लाने के लिए काम करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने आयुष्मान कार्ड की प्रगति पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक कार्ड बनाने की अपील की। उन्होंने सभी दिव्यांगों का आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कोरोनावायरस संक्रमण की स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। हम सभी को आपसी सामंजस्य से शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना से खुद को बचना है एवं अन्य को भी बचाना है। उन्होंने सभी एसडीएम एवं सीएमओ को अपने स्तर पर दुकानदारों एवं व्यापारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजार एवं दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने के लिए गोली तथा रस्सी का उपयोग करें तथा मास्क के उपयोग को कड़ाई से लागू करने के लिए पुलिस एवं नगर पालिका लगातार काम करें। उन्होंने आनंदम के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए जिले की जनता से अपील की है कि वह अपना अतिरिक्त सामान आनंदम को दान करें। उन्होंने जिलाधिकारियों को भी लोगों की मदद करने के इस काम में आगे आने की अपील की। बैठक अपर कलेक्टर में मीना मसराम सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थिति थे।

Related posts

सभा एवं रैली की अनुमति देने संबंधित एसडीएम अधिकृत

Reva India News

शासकीय हाई स्कूल मोचा में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सल प्रभावित जिलों के अधिकारियों की बैठक ली

Reva India News

Leave a Comment