मण्डला, 19 मार्च 2021
नगर पालिका अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि प्रत्येक परिवार तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। कहीं भी पानी से संबंधित समस्या हो तो तत्काल जिला प्रशासन के संज्ञान में लायें। जल का अपव्यय रोकते हुये जल संरक्षण की दिशा में कार्य करें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से समन्वय कर पानी की गुणवत्ता का जॉच करायें। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान चलाकर अवैध कनेक्शनों की जॉच की जाये। कलेक्टर ने कहा कि पानी की टंकियों की नियमित रूप से सफाई करायें। उन्होंने सीवरेज प्लांट की निकायवार समीक्षा करते हुये आवश्यक निर्देेश दिये। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पॉलीथिन का उपयोग रोकने सख्त कार्यवाही की जाये। कोविड वैक्सीनेशन को जन अभियान बनाये। शेष बचे लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवायें। नगरीय पथ विक्रेता के तहत लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें। हितग्राहियों के पात्रतानुसार ऋण स्वीकृत कर वितरित कराये। बैठक में परियोजना अधिकारी आर के कुर्वेती सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
20 तथा 21 मार्च को लगायें वसूली शिविर
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि जिले के सभी नगरीय निकायों में 20 तथा 21 मार्च को वसूली शिविर आयोजित किये जायें। शिविर में सभी प्रकार के करों की वसूली करें। इन शिविरों की स्थान एवं समय की जानकारी ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से दी जाये। उन्होंने कहा कि इन शिविरों को सफल बनाने के लिये नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी व्यक्तिगत रूप रूचि लेकर कार्य करें।
मॉस्क न लगाने वालों पर करें सख्त कार्यवाही
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने का कि कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है अतः शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाये। मॉस्क न लगाकर घूमने वाले लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। व्यापारियों की बैठक लेकर उन्हें मार्किंग करने तथा सामाजिक दूरी का पालन करने की समझाईश दें। दुकानदार स्वयं मॉस्क लगाये तथा बिना मॉस्क वाले ग्राहकों को सामग्री प्रदान न करें। कलेक्टर ने घर में ही होली सहित अन्य त्यौहार मनाने के लिये लोगों को प्रेरित करने की बात कही।
