Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरपालिका में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

मण्डला 4 जून 2021

नगरपालिका क्षेत्र मंडला के अंतर्गत बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए नगर पालिका परिषद मंडला में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। प्रभारी अधिकारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप झारिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07642-251078 है एवं कार्यालय का दूरभाष क्रमांक 07642-250705 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सहायक प्रभारी तहसीलदार मंडला देवीप्रसाद चक्रवर्ती दूरभाष क्रमांक 07642-250372 तथा मो.नं. 7090279490 है।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष को वर्षाकाल के दौरान 24 घण्टे कार्यरत् रहने के निर्देश दिये हैं। कंट्रोल रूम में ड्यूटी के लिए सीएमओ नगरपालिका अपने स्तर पर शिफ्ट अनुसार सहायकों की नियुक्ति करेंगे।

Related posts

माहिष्मती घाट पर शुरू हुआ शिविर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने किया शुभारंभ

Reva India News

जिले में संचालित गौशालाओं में गोवर्धन पूजा कर गौवंशों को लड्डू प्रासन कराया गया

Reva India News

जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह से भेंट की

Reva India News

Leave a Comment