Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

मण्डला 21 जून 2021

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के समस्त विद्यालय के प्राचार्याे एवं शिक्षकों, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों को योग कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की गई जिसके परिपालन में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ऑनलाईन योग प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि स्वयंसेवी संगठनों एवं अभिभावकों के द्वारा घर पर ही रहकर योग कार्यक्रम में बढ़-चढकर सहभागिता की गई।

योग प्रोटोकॉल 45 मिनिट की अवधि का रहा जो दूरदर्शन एवं अन्य माध्यमों से निर्धारित समय प्रातः 7 बजे से 7:45 बजे तक राष्ट्रीय स्तर से वर्चअुल के माध्यम से प्रसारित किया गया। आमजनों ने भी अपने-अपने घरों में ही योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।

Related posts

22256 किसानों से 1248205.01 क्विंटल धान की खरीदी

Reva India News

31 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण का समापन, 23 महिलाओं को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण

Reva India News

आरक्षण पर रागनी परते ने जताई आपत्ति

Reva India News

Leave a Comment