Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024   नोडल अधिकारियों की बैठक संपन्न  

मण्डला 16 मार्च 2024

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों के संबंध में नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ बेहतर निर्वहन करें। अपनी टीम से बेहतर समन्वय रखें। एसडीएम, एसडीओपी सहित अन्य अधिकारी क्षेत्र का सतत भ्रमण करते हुए आदर्श आचरण संहिता का पालन कराना सुनिश्चित करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि संपत्ति विरूपण की कार्यवाही निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। फ्लेक्स, बैनर आदि सम्मानजनक तरीके से हटाएं। दीवार पर लिखी हुई चीजों को हटाने के लिए काले रंग का उपयोग न करें। बैठक में कलेक्टर ने मतदान की तैयारियों, रूटचार्ट, ईव्हीएम व्यवस्था, सामाग्री वितरण एवं वापसी, स्वीप गतिविधियां, कानून व्यवस्था, आईटी प्रबंधन, शिकायतों के निराकरण, मीडिया मॉनिटरिंग, नाम निर्देशन, प्रशिक्षण, व्यय लेखा, प्रेक्षक व्यवस्था, संचार व्यवस्था, मतपत्र मुद्रण, स्ट्राँग रूम, पोस्टल बैलेट, यातायात प्रबंधन, वेलफेयर मैनेजमेंट, वीडियोग्राफी, वेबकास्टिंग, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, सारणीकरण, सीलिंग, मानदेय आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

आपदा के समय राहत और बचाव कार्य महत्वपूर्ण घायलों को त्वरित राहत और अस्पताल पहुंचाने के लिए स्थानीय स्तर पर मदद के लिए एसडीईआरएफ ने दिखाया डेमो

Reva India News

दीवाली एवं अन्य अवसरों पर पटाखों के संबंध में निर्देश जारी पटाखे जलाने के लिए समय सीमा निर्धारित

Reva India News

जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 6 जनवरी 2022 मण्डला 31 दिसम्बर 2021 जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार के इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियों (उम्र 18-35 वर्ष एवं योग्यता-कक्षा 8वीं से स्नातक एवं आई.टी.आई उत्तीर्ण) को निजी क्षेत्र में रोजगार में अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय आईटीआई, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र एवं रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 6 जनवरी 2022 को रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला के परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजन किया जा रहा है। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। इच्छुक आवेदक रोजगार मेले में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दो फोटोग्राफ एवं अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Reva India News

Leave a Comment