Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आबकारी द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध की गयी कार्यवाही  

मण्डला 4 अगस्त 2021

जिले में अवैध, जहरीली मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम के लिए आबकारी दल द्वारा मण्डला वृत्त के अन्तर्गत ग्राम इमलीगोहान क्षेत्र के नाला किनारे अवैध मदिरा निर्माण किये जाने वाले अड्डों पर छापामार कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान तीन अड्डों में 35 लीटर हाथ से निर्मित अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 01 ड्रम तथा 41 डिब्बों में 655 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। लावारिस रूप से बरामद कच्ची महुआ शराब एवं महुआ लाहन के लिये मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)(च) के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक इन्दु उपाध्याय, गिरिजा धुर्वे, सर्वेश नागवंशी तथा आबकारी मुख्य आरक्षक दुर्जन सिंह, आबकारी आरक्षक विजय कमलेश, बिहारी लाल साहू, रघुनाथ उईके, नेतराम काकोटिया, ममता बैरागी एवं शकुन्तला सैयाम उपस्थित रहे। जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध, जहरीली शराब के विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु निरंतर गश्त एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

Related posts

इलाज के साथ जागरूक रहने से होगा बीमारी से बचाव- श्री कूमट प्रभारी कलेक्टर ने किया माधोपुर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण डायरिया रोकथाम के प्रयासों का लिया जायजा

Reva India News

जिले में 2 कोरोना केस मिले

Reva India News

आंगनवाड़ियों के सुदृढ़ीकरण के लिए ’एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी’ कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment