Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मनरेगा एवं पंचायती राज से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए लगाएं विशेष शिविर सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने दिए निर्देश

मण्डला 25 नवम्बर 2021

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्रत्येक आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अध्ययन करते हुए उनका संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें। सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों पर कार्यालय प्रमुख स्वयं ध्यान दें।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि मनरेगा तथा पंचायती राज से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला पंचायत पर विशेष शिविर का आयोजन करें। शिविर में सुनवाई करते हुए मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास करें। इस संबंध में उन्होंने सीईओ जिला पंचायत को विकासखण्डवार तिथि निर्धारित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिला पंचायत से संबंधित शिकायतों का विभागवार वर्गीकरण करते हुए निराकरण की पहल करें। इसी प्रकार बैंक से संबंधित प्रकरणों की अग्रणी बैंक प्रबंधक मॉनिटरिंग करें। जिन बैंकों द्वारा प्रकरणों के निराकरण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है उनके क्षेत्रीय प्रबंधक को सूचना देते हुए संबंधित शाखा प्रबंधक को कारण बाताओ नोटिस जारी करें। उन्होंने कहा कि संबल योजना के तहत् लंबित प्रकरणों पर संबंधितों को पात्रतानुसार लाभ दिलाएं। प्रधानमंत्री आवास से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों पर भुगतान की कार्यवाही कर दी गई है उन्हें संतुष्टिपूर्वक बंद कराएं। प्रधानमंत्री आवास के संबंध में जो भी प्रकरण राजस्व न्यायालयों में लंबित हैं उन्हें जल्द निराकृत कराने की कार्यवाही करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत् लंबित प्रकरणों की जांच कराते हुए नियमानुसार भुगतान की कार्यवाही करें। विकासखण्ड बदलकर अधिकारियों की टीम बनाते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराएं। उन्होंने जननी सुरक्षा सहित अन्य प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुनील कुमार दुबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

अपर कलेक्टर ने किया पौधरोपण

Reva India News

रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने शासन और प्रशासन संकल्पित – हर्षिका सिंह रोजगार मेला में 295 अभ्यर्थियों का चयन

Reva India News

नृत्य नाटिका “कृष्णायन” की अद्भुत मंचन ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया

Reva India News

Leave a Comment