Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा सेकंड डोज वैक्सीनेशन, राजस्व शिविरों एवं विकास कार्यों का लिया जायजा  

20 अक्टूबर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बुधवार को मंडला जनपद के अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बिनैका क्षेत्र में गिरदावरी सत्यापन के कार्य की प्रगति देखी। उन्होंने कहा कि फसलों का समयपूर्व एवं गंभीरतापूर्वक गिरदावरी सत्यापन सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने जंतीपुर क्षेत्र में बांध का दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्वामित्व योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जरूरी जानकारी ली। उन्होंने जंतीपुर के ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनके क्षेत्र में कोविड वैक्सीनेशन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी पात्र ग्रामवासी कोविड वैक्सीनेशन का सेकंड डोज जरूर लें। कलेक्टर ने जंतीपुर ग्राम में कोविड वैक्सीनेशन के सेकंड डोज के लिए सत्र आयोजित करने एवं पंचायत को शतप्रतिशत वैक्सीनेट करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने ग्रामीणों से पीने के पानी, मनरेगा कार्य, जल-जीवन मिशन सहित जरूरी विषयों पर चर्चा की। भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

श्रीमती सिंह ने आमानाला पंचायत परिसर का निरीक्षण करते हुए उपस्थित अमले से उनके क्षेत्र में वैक्सीनेशन कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिला बाल विकास के अमले से सेकंड डोज के लिए पात्र हुए व्यक्तियों की जानकारी, गर्भवती महिलाओं तथा नियमित टीकाकरण के बारे में विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन के साथ-साथ नियमित टीकाकरण का कार्य भी जारी रखें। सचिव एवं जीआरएस पात्र व्यक्तियों की सूची संधारित करते हुए उन्हें कोविड वैक्सीनेशन के सेकंड डोज की जानकारी प्रदान करें। उन्होंने बनियातारा पंचायत का निरीक्षण करते हुए संबंधितों को निर्देशित किया कि पंचायत के सभी ग्रामीणों के समग्र डाटा को मतदाता सूची के अनुसार मिलान करें एवं इसी अनुपात में कोविड वैक्सीनेशन का प्रथम एवं द्वितीय डोज सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बनियातारा में पीने के पानी की उपलब्धता पर चर्चा करते हुए जल-जीवन मिशन के कार्य की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि जल समितियों को पर्याप्त प्रशिक्षण देते हुए उन्हें जल की गुणवत्ता एवं वसूली आदि के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करें।

Related posts

समाज को प्रगति के रास्ते पर ले जाने के लिए मानवता का भाव सर्वोपरि – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके रोटरी का लक्ष्य पीड़ित मानवता की सेवा – सांसद श्री विवेक तन्खा

Reva India News

3 सितंबर को एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में श्रवण बाधित दिव्यांग शिविर का आयोजन

Reva India News

मण्डला 12 नवम्बर 2021 मुख्य समाचार रेवा इंडिया न्यूज़

Reva India News

Leave a Comment