Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दिव्यांग दिवस पर 2 एवं 3 दिसम्बर को आयोजित करें विविध आयोजन बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

मण्डला 25 नवम्बर 2021

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर 2 एवं 3 दिसम्बर को दिव्यांगजनों के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि 2 दिसम्बर को विशेष दिव्यांग कैरियर एवं स्वरोजगार मेला का आयोजन करें। मेले में दिव्यांगजनों को जॉब ऑफर लेटर भी वितरित कराने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि 3 दिसम्बर को अंकुर योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम सार्वजनिक पार्क अथवा स्थानों पर किया जाए। इसी प्रकार 2 दिसम्बर को जिले के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों पर हेरीटेज वॉक का आयोजन करें। साथ ही जिले के मेधावी दिव्यांग बच्चों को कान्हा नेशनल पार्क में भ्रमण कराएं। कलेक्टर ने कहा कि अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, खेल अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक तथा जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्टेडियम ग्राऊँड में दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों की उपस्थिति में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराएं तथा सीईओ जिला पंचायत के मार्गदर्शन में झंकार भवन में सायंकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने सभी कार्यक्रम स्थलों पर यूडीआईडी कार्ड बनाने तथा दिव्यांगजनों से संबंधित लाभकारी योजना हेल्पडेस्क आयोजित करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी 2 एवं 3 दिसम्बर को जिले के सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजनों का वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी उक्त कार्यक्रमों में दिव्यांगजनों से संबंधित इन योजनाओं विशेषकर लीगल गार्जियनशिप तथा दिव्यांगजन अभिभावकों को दी जाने वाली लाभ आदि के संबंध में अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार दुबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 8 फरवरी 2023

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 15 अप्रैल 2023

Reva India News

गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए निजी नलकूप खनन प्रतिबंधित

Reva India News

Leave a Comment