Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला योजना भवन में आयोजित हुआ प्रशिक्षण  

मण्डला 9 जनवरी 2022

जिला योजना भवन में कोविड कमांड सेंटर को सुचारू रूप से कार्य करने के लिए प्रशिक्षण एडीएम मीना मसराम, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. यतींद्र झारिया, एपिडेमियोलॉजिस्ट राजेंद्र वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेंद्र सिंह, जिला डाटा मैनेजर समर कांसकर के द्वारा दिया गया।

कोविड कमांड सेंटर में कार्य करने हेतु आदेशित अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण में पॉजिटिव मरीज से किस प्रकार दूरभाष से संपर्क कर उन्हें आइसोलेट करना है यह विस्तार से बताया गया। गंभीर एवं मंद लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रखने, अस्पतालों में बिस्तरों की पर्याप्त व्यवस्था रहे इसकी जानकारी प्रतिदिन अपडेट करने के लिए बताया गया। एंबुलेंस की व्यवस्था हेतु सभी एंबुलेंस के नंबरों को कोविड कमांड सेंटर में अपडेट करने हेतु निर्देशित किया गया। कोई भी व्यक्ति यदि सर्दी, खांसी एवं बुखार से पीड़ित होता है तो उसे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र स्थित फीवर क्लीनिक में जांच कराने हेतु जानकारी दी गई ताकि जल्द से जल्द संक्रमित व्यक्ति की पहचान कर कोरोनावायरस के संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके।

Related posts

छात्रों ने समझा एक देश, एक चुनाव का विजन स्टूडेंट फॉर वन नेशन – वन इलेक्शन के तहत मंडला में आयोजित हुआ जिला छात्र सम्मेलन

Reva India News

जनजातीय गौरव दिवस: जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Reva India News

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थोक दवा व्यापारियों एवं दवा दुकानों का औचक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment