Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*हर महिला को सशक्त करना हमारा उद्देश्य…. ममता चौरसिया*   *आदर्श चौरसिया लेडिज क्लब मंडला ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला* दिवस*

*आदर्श चौरसिया लेडिज क्लब मंडला ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला* दिवस*     *आ भा आदर्श चौरसिया लेडीज क्लब ने महिला पखवाड़े मे महिलाओं के सम्मान कार्यक्रम* *आयोजित किया ,कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसी छुपी हस्तियां ,जिन्होंने समाज* सेवा की पर हमेशा पर्दे के पीछे रही उनका सम्मान करना था । *गौरतलब हैं कि 2019 मे* स्थापित होने के बाद से ही *क्लब महिलाओ और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर निरन्तर काम कर रहा है । रा.अध्यक्ष* *सरिता जी के मार्गदर्शन व मध्यप्रदेश अध्यक्ष ममता चौरसिया के नेतृत्व मे* *प्रदेश मे 35क्लब गठित हो चुके है ।इसमें छोटे छोटे गांवों तक पहुंचे है तथा वहां की महिलाओं* को डिजिटल इंडिया से जोडने तथा उनकी प्रतिभाओ को सबके सामने लाने के लिये राष्ट्रीय स्तर के आनलाइन कार्यक्रम किये जाते है साथ ही *बच्चों के कैरियर गाइडलाइंस के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं ,जिसमे हर समाज के बच्चों क़ो लाभ मिला* है।

इसी तारतम्य मे आज मंडला जिले महिला दिवस मनाया गया।

*कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन और प्रार्थना से हुई। आयूषी चौरसिया ने प्रार्थना गाया। तत्पश्चात हमारे मुख्य अतिथि* अर्चना जैन ,अतिथि बबीता चौकसे ,मध्यप्रदेश अध्यक्ष ममता चौरसिया ,क्लब अध्यक्ष अंजना चौरसिया का स्वागत किया गया ।

अर्चना जैन जी ने महिला के त्याग और समर्पण तथा बबीता जी ने महिला अधिकारों पर अपने विचार व्यक्त किये। अध्यक्ष अंजना चौरसिया ने अपने कार्यकाल मे किये जाने कार्य का ब्यौरा दिया।

महिला प्रकोष्ठ की इकाई आदर्श चौरसिया लेडीज क्लब द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बहुत से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें महिला, बच्चों ने भी भाग लिया और आज कार्यक्रम मे उनको पुरुस्कृत कर उनका सम्मान किया गया ।

राष्ट्रपति स्तर पर आयोजित देशभक्ति गायन प्रतियोगिता मे आयूषी, पावनी पीहू,दीप्ति विकास, अंक्षिता आदि बच्चों का सम्मान किया गया। तथा महिला ओ मे वंदना ,वर्षा, किरण मोदी ,श्वेता, प्रतिभा, अनुपमा , किरण चौरसिया आदि महिलाओ को प्रमाणपत्र व पुरस्कार दिये गये।

कल्पना चौरसिया को उनके समर्पित सेवा के लिए शाल भेट कर सम्मान दिया गया तथा खुशी अग्रवाल को भी क्लब द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम मे ममता मोदी, दीपाली मोदी, वंदना मोदी, वर्षा चौरसिया , शशि चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष संजू चौरसिया, अर्चना रानी चौरसिया, कल्पना ,रेखा चौरसिया, सिद्धि मोदी, निखिता चौरसिया, प्रतिभा चौरसिया, उमा यादव ,रागिनी हरदहा,गीता साहू उपस्थित रहे।

मंच संचालन अनुपमा चौ और निखिता चौरसिया ने किया।आभार किरण मोदी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद महिलाओं ने विभिन्न खेलों के माध्यम से खुशी मनाया ।

Related posts

खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन हेतु शिविर 9 मार्च को

Reva India News

अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन जप्त

Reva India News

कमिश्नर जबलपुर संभाग ने ली साप्ताहिक वीसी  

Reva India News

Leave a Comment