Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 6 जून 2022

बीज, खाद एवं कीटनाशक की गुणवत्ता की जांच के लिए जिला स्तरीय निरीक्षण दल गठित

 

मण्डला 6 जून 2022

प्र.उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2022-23 के लिए सम्पूर्ण मण्डला जिले के अंतर्गत नगरनिगम, नगरपालिका, नगर पंचायत व नगर परिषद क्षेत्र में बीज, उर्वरक, कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों से गुणवत्ता परिक्षण के लिए नमूने लेने एवं निरीक्षण करने तथा गुणवत्ता नियंत्रण से संबंधित कार्य सम्पादित करने के लिए जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन किया गया है। गठित दल में प्रभारी अधिकारी आर.डी. जाठ, उप प्रभारी सहायक संचालक कृषि डी.के. बारस्कर एवं प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मुकेश कुलस्ते एवं संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी व निरीक्षक द्वारा जिले के कृषि आदान विक्रेताओं के दुकानों का निरीक्षण कर उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक दवाओं के नमूने लिये जा रहे हैं। बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक के 40 नमूने प्रयोगशालाओं में जांच हेतु भेजे गये हैं। यदि अनियमितता पाई जाती है तो ऐसे विक्रेताओं के दुकान पर विक्रय प्रतिबंध लगाकर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। कृषकों के लिये यूरिया 266 रूपये प्रति बैग, डीएपी. 1350 रूपये प्रति बैग तथा एनपीके 1470 रूपये प्रति बैग दर निर्धारित है। उन्होंने बताया कि निर्धारित दर से अधिक में विक्रय किए जाने पर विक्रेता पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। खाद, बीज या कीटनाशक संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत कार्यालय उप संचालक कृषि मण्डला में स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 7898630098 में दर्ज कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए प्रेक्षक का हुआ आगमन

 

मण्डला 6 जून 2022

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के लिए प्रेक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। मंडला जिले के लिए श्री मदनलाल कौरव प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। श्री कौरव का रविवार को रात्रि में जिला मुख्यालय आगमन हो गया है। प्रेक्षक श्री कौरव जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में रुके हुए हैं तथा उनका मोबाइल नंबर 9425028818 है।

 

 

 

 

 

 

1 कोरोना केस मिला

 

मण्डला 6 जून 2022

5 जून 2022 की शाम 3 बजे से 6 जून 2022 की शाम 3 बजे तक जिले में 1 नया कोरोना पॉजिटिव केस मिला। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बम्हनी निवासी 21 वर्षीय युवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

 

 

 

 

 

 

निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारी एवं शिकायतों के लिए अनुविभागीय स्तर पर कंट्रोल रूम नंबर जारी

 

मण्डला 6 जून 2022

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं शिकायतों के लिए अलग-अलग अनुविभागों द्वारा कंट्रोल रूम नंबर जारी किया गया है। इस क्रम में नैनपुर अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 7440467331, निवास अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 7987898975 तथा घुघरी अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 9109663548, मवई क्षेत्र के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 6265231447, बिछिया के लिए अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 9575378364 है।

 

 

 

 

 

 

 

निर्विरोध निर्वाचन को प्रोत्साहित करने एवं सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए पंचायत पुरस्कार योजना

 

मण्डला 6 जून 2022

प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास के जारी निर्देशानुसार पंचायत पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन को प्रोत्साहित करने एवं सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए पंचायत पुरस्कार योजना लागू की गई है। निर्विरोध निर्वाचन प्रोत्साहन ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, उनको पुरस्कार राशि रूपये 5 लाख, सरपंच पद हेतु वर्तमान निर्वाचन एवं पिछला निर्वाचन निरंतर निर्विरोध रूप से होने पर पुरस्कार राशि रूपये 7 लाख, ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच तथा सभी पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, उनको पुरस्कार राशि रूपये 7 लाख, ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच तथा सभी पंच महिला निर्वाचित हुए हैं, उनको पुरस्कार राशि रूपये 12 लाख तथा पंचायत में सरपंच एवं पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन निर्विरोध रूप से हुए हैं, उनको पुरस्कार राशि रूपये 15 लाख प्रदान की जाएगी।

सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने वाली पंचायतों के लिये पुरस्कार योजना विकास एक सतत् प्रक्रिया है। पंचायतों के सर्वांगीण विकास के मापदण्ड तय किये गये हैं। इन विकास लक्ष्यों की पूर्ति करने वाली पंचायतों को 4 श्रेणियों में पुरूस्कार दिये जायेंगे।

 

महिला एवं बाल हितैषी पंचायत

 

महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक उन्नयन की गतिविधियों को प्रोत्साहन। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सभी संसाधना से युक्त आंनवाड़ियाँ। कुपोषण से मुक्ति। बेटियों और महिलाओं के कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ दिलाना।

 

जल परिपूर्ण पंचायत

 

जल जीवन मिशन का अधिकतम उपयोग। जनभागीदारी से जल संरक्षण और संवर्द्धन। अमृत सरोवरों का निर्माण।

 

स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित पंचायत

 

शत-प्रतिशत घरों में शौचालय की उपलब्धता। ठोस एवं तरल अपशिष्ठ प्रबंधन हेतु संचालित योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन। पंचायतों को उर्जा के वैकल्पिक स्त्रोतों का अधिकतम उपयोग। पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करने के उपायों पर कार्य। टीकाकरण। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण। बीमारियों की रोकथाम। नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य संबंधी उपाय। आयुष्मान भारत योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति को।

 

आर्थिक रूप से आत्म निर्भर पंचायत

 

नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए कराधान की मजबूत व्यवस्था। जन सहयोग और कर संग्रहण से ग्रामीणों को सुविधा और सेवा प्रदान करना। स्व-सहायता समूहों का कौशल उन्नयन एवं बैंक लिंकेज। मनरेगा अंतर्गत स्थायी आजीविका। हर पात्र परिवार को आवास, राशन, गैस आदि की सुविधा।

 

प्रत्येक वर्ग के लिए 3 पुरस्कार प्रदान किया जायेगा

 

प्रथम पुरस्कार – रूपये 50 लाख, द्वितीय पुरस्कार – रूपये 25 लाख, तृतीय पुरस्कार – रूपये 15 लाख

 

 

 

 

 

होमगार्ड सैनिकों का तैराक प्रशिक्षण

 

मण्डला 6 जून 2022

जिला होम गार्ड द्वारा 10 जून 2022 तक पांच दिवसीय तैराक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। द्वितीय सत्र के तहत नर्मदा नदी में एसडीईआरएफ प्रभारी प्लाटून कमांडर हेमराज परस्ते एवं एसडीईआरएफ टीम द्वारा डीआरसी एवं क्यूआरटी में तैनात किए जाने वाले होमगार्ड सैनिकों को तैराक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें यूआरटी टीआरसी में तैनात किए जाएंगे। इस प्रशिक्षण में जवानों को तैराकी के अभ्यास के साथ-साथ आपदा राहत उपकरणों को चलाने का अभ्यास भी कराया जाएगा।

 

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति दिखाएं, अन्यथा रुकेगी वेतन वृद्धि – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Reva India News

सेवा संकल्प का कोई विकल्प नहीं…………अवधराज भाजपा कार्यालय में एसआईआर मतदाता पुनरीक्षण को लेकर विशेष समीक्षा बैठक

Reva India News

Leave a Comment