Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 20 फरवरी 2023

बीजाडांडी के जमठार में आयोजित हुआ विकास यात्रा कार्यक्रम

केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते हुए शामिल

मण्डला 20 फरवरी 2023

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी विकास यात्राएं आयोजित हो रही हैं। 5 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाली विकास यात्राओं के क्रम में 20 फरवरी को जनपद पंचायत बीजाडांडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत जामठार में विकास यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हुए। श्री कुलस्ते ने कार्यक्रम का प्रारंभ कन्यापूजन कर किया। साथ ही लगभग 154 लाख रूपए के अमृत सरोवर, सीसी सड़क, रंगमंच निर्माण जैसे विकास कार्यों का भूमिपूजन किया एवं लगभग 37 लाख रूपए के पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने हितग्राहियों को लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण-पत्र, आयुष्मान, संबल एवं अन्य योजनाओं के हितलाभ वितरण भी किए। इस दौरान एसडीएम निवास, एसीईओ श्री मरावी, सीईओ जनपद, परियोजना अधिकारी, जनपद प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

पुस्तकालय के शुभारंभ में विद्यार्थियों से की चर्चा

 

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ने जमठार के विकास यात्रा कार्यक्रम के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पुस्तकालय का शुभारंभ किया। उन्हांेने पुस्तकालय के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओं से आत्मीय चर्चा की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने इस अवसर पर पौधारोपण भी किया तथा उपस्थितजनांे को प्रकृति के प्रति सजगता एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया।

विकास यात्रा के क्रम में 20 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर विकास यात्राएं आयोजित हुई। घुघरी विकासखंड के ग्राम पंचायत गजराज में विकास यात्रा कार्यक्रम के संबंध में बैठक आयोजित की गई। साथ ही घुघरी क्षेत्र के अलग-अलग गावों में विकास यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी प्रकार सेमरखापा में विकास यात्रा आयोजित हुई। विकासखंड बिछिया के ग्राम कटंगा माल में भी विकास यात्रा का आयोजन किया गया।

 

 

 

 

 

 

सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में निम्न प्रदर्शन पर डीएफओ को नोटिस

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

मण्डला 20 फरवरी 2023

योजना भवन में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सीएम हेल्पलाईन, आयुष्मान पंजीयन, कुपोषण अभियान, राजस्व समस्याएं सहित अन्य विषयों पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन की विभागवार रैंकिंग की समीक्षा करते हुए शिकायत निवारण में निम्न प्रदर्शन करने वाले डीएफओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को निर्देशित किया कि जिन विभागों के कारण जिले की रैंकिंग प्रभावित होगी उनकी वेतनवृद्धि रोकी जाएगी तथा अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। श्रीमती सिंह ने नैनपुर, बिछिया तथा मंडला के राजस्व अधिकारियों के प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की तथा उन्हें प्रदर्शन सुधारने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया कि टेल एण्ड तक पानी पहुंचाएं। इसी प्रकार कोषालय अधिकारी परिवार पेंशन के प्रकरणों के निराकरण के लिए कैम्प आयोजित करें। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को परिवार पेंशन के प्रकरणों को कैम्प में निराकृत कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जाति प्रमाण-पत्र अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रमाण-पत्र बनाते हुए इनका वितरण भी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने आबकारी, खनिज, परिवहन, पंजीयन सहित अन्य विभागों को शासन से प्राप्त लक्ष्यों एवं उसकी उपलब्धि के संबंध में आंकड़ेवार जानकारी मांगी तथा निर्देशित किया कि प्रत्येक विभाग समय से पूर्व लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने पंजीयन विभाग को निर्देशित किया कि शनिवार एवं रविवार के दिन भी रजिस्ट्री के कार्य संपादित करें। उन्होंने नजूल विभाग को निर्देशित किया कि 22 फरवरी से 23 मार्च तक कलेक्टर कार्यालय के नजूल शाखा में नजूल संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए कैम्प आयोजित करें। उन्होंने आमजनों से भी अपील की है कि इस दौरान अपनी समस्याओं का निराकरण जरूर करें। श्रीमती सिंह ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि अपने कार्यालयों के बिजली बिल का भुगतान शतप्रतिशत सुनिश्चित करें। खादी ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारी की अनुपस्थिति पर उन्होंने एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निवास तथा नैनपुर में स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत डिस्बर्समेंट कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि संबंधित अधिकारी हितग्राहियों को उक्त कैम्प के संबंध में जानकारी दें।

25 को विकास यात्रा का समापन कार्यक्रम नगरपालिका में

 

कलेक्टर ने पीओ डूडा को निर्देशित किया कि 25 फरवरी को विकास यात्रा का समापन कार्यक्रम नगरपालिका में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 2 से 4 बजे तक आयोजित होगा। उन्होने कहा कि इस दौरान परिसर में रोजगार मेले का भी आयोजन करें। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि विकास यात्रा के समापन कार्यक्रम में सभी वार्डों से यात्राएं निकालेंगी तथा नगरपालिका परिसर में समाप्त होगी। बैठक में उन्होंने कुपोषण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि कुपोषित बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। उन्होंने आयुष्मान पंजीयन की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, नगरीय निकाय तथा जनपद का अमला आयुष्मान पंजीयन को बढ़ाएं।

 

पेयजल परिवहन अनुमति देंगे एसडीएम, कंट्रोल रूम एक्टिव करें

 

कलेक्टर ने बैठक में जल-जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में जल-जीवन मिशन के कार्य पूर्ण हुए हैं उनका जिलाधिकारी नियमित रूप से भ्रमण करते हुए निरीक्षण करें तथा निरीक्षण रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय को सौंपे। उन्होंने ईईपीएचई को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पानी की समस्याओं की जानकारी एवं निराकरण के लिए कंट्रोल रूम एक्टिवेट करें। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार के पेयजल परिवहन की अनुमति देने के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम नोडल होंगे। बैठक में उन्होंने राजस्व प्रकरणों-सीमांकन, बंटवारा, कोर्ट प्रकरण, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री भू-अधिकार आवास योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी कैम्प लगातार आयोजित करें।

 

परीक्षा केन्द्रों का एसडीएम करें भ्रमण

 

श्रीमती सिंह ने समय-सीमा बैठक में सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि 1 मार्च से आयोजित हो रही बोर्ड परीक्षाओं के लिए निर्धारित किए गए परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करें। परीक्षा केन्द्रों में विद्यार्थियों के लिए बैठने, शौचालय, पानी, प्रकाश तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पीडीएस वितरण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन वितरण करें। कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि जिले में नियमित टीकाकरण लगातार जारी रखें। कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहें।

 

 

 

 

 

 

 

बोर्ड परीक्षाओं का संचालन गंभीरता एवं निष्ठा से करें – हर्षिका सिंह

कलेक्टर ने केन्द्राध्यक्षों की बैठक में दिए निर्देश

 

मण्डला 20 फरवरी 2023

आगामी 1 मार्च से प्रारंभ हो रहीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए नियुक्त किए गए केन्द्राध्यक्षों की कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए नियुक्त सभी केन्द्राध्यक्ष परीक्षाओं को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। श्रीमती सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न होना चाहिए। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों के लिए प्रश्नपत्र वितरण के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि जिम्मेदार व्यक्ति की उपस्थिति में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित हो। उन्होंने केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया कि नियुक्त किये जाने वाले परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करते हुए केन्द्रों में पानी, बिजली, साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था, शौचालय आदि सुव्यवस्थित करें। केन्द्राध्यक्ष अपने क्षेत्र के एसडीएम, पुलिस एवं अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों के नंबर अनिवार्यतः रखेंगे। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित थे।

 

दिव्यांग बच्चों के लिए बनाएं सुलभ व्यवस्था

 

कलेक्टर ने सभी केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षाओं का संचालन पूर्ण पारदर्शिता के साथ करें। नकल जैसी कोई अनैतिक कार्यों की गुंजाईश न रखें। किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों के संचालन पर केन्द्राध्यक्ष जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले प्राईवेट विद्यार्थियों के परीक्षा केन्द्रों के संबंध में भी जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने कहा कि परीक्षा के दौरान मोबाईल, स्मार्ट वॉच सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पूर्णतः प्रतिबंधित रखें। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के पूर्व सघन जांच करें। बालिकाओं की जांच महिला शिक्षिका ही सुनिश्चित करें। दिव्‍यांग बच्चों के लिए परीक्षा केन्द्रों में सभी व्यवस्थाएं सुलभ रूप से हो। उन्होंने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि सभी केन्द्रों पर जरूरी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।

 

 

 

 

वनमंडल स्तरीय ईको विकास समितियों की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

विजेता एवं उपविजेताएं हुए सम्मानित

 

मण्डला 20 फरवरी 2023

ईको सेन्टर खटिया में वनमंडल स्तरीय ईको विकास समितियों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 19 फरवरी को किया गया। इस दौरान क्षेत्र संचालक कान्हा टाईगर रिजर्व मंडला एस.के. सिंह के निर्देशन में पुरुष वॉलीवॉल एवं कबड्डी की क्रमशः 6-6 एवं महिला कबड्डी की 6 परिक्षेत्रों की टीमों ने भाग लिया। इस खेल कूद प्रतियोगिता में संयुक्त संचालक बफरजोन वनमंडल कान्हा टाईगर रिजर्व मंडला एन.एस. यादव, सहायक संचालक फेन, सहायक संचालक कान्हा टाईगर रिजर्व मंडला, सभी परिक्षेत्र अधिकारी एवं अन्य वन कर्मचारी तथा ईको विकास समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समिति स्तरीय खेलों का प्रारंभ 26 जनवरी 2023 से 10 फरवरी 2023 तक ईको विकास समितियों की टीमों के बीच पुरुष वॉलीवॉल, कबड्डी एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसका फाईनल मैच का आयोजन 19 फरवरी 2023 को ईको सेन्टर खटिया में किया गया। पुरुष वॉलीवॉल में खापा विजेता एवं सिझौरा उपविजेता रही तथा पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में मोतीनाला विजेता एवं गढ़ी उपविजेता रही तथा महिला कबड्डी में समनापुर विजेता एवं मोतीनाला उपविजेता रही।

प्रतियोगिता के समापन के उपरांत संयुक्त संचालक कान्हा टाईगर रिजर्व मंडला द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल, ट्रॉफी एवं पारितोषिक राशि देकर सम्मानित किया गया। साथ ही वॉलीवाल एवं कबड्डी में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले पुरुष एवं महिला टीम के खिलाड़ियों को पृथक से ट्रॉफी से सम्मानित किया गया तथा प्रतियोगिता में उपस्थित विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य अतिथि को भी स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वॉलीवाल एवं कबड्डी कॉमेन्टेटर को भी सम्मानित किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

प्राकृतिक कृषि के इच्छुक कृषकों के लिए https://mpnf.mpkrishi.org लिंक

 

मण्डला 20 फरवरी 2023

परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि जिले में प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित एवं प्रशिक्षण के लिये 100 ग्रामों का चयन कर प्राकृतिक खेती प्रारंभ की जाएगी। प्राकृतिक कृषि एक सामूहिक प्रयास है, जिसमें पौधों के स्वास्थ्य पर ही नहीं, बल्कि भूमि के स्वास्थ्य पर भी ध्यान केंद्रित किया जाता है। शासन की मंशानुसार म.प्र. में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक कृषि करने वाले इच्छुक कृषक अपना पंजीयन विभागीय वेब पोर्टल https://mpnf.mpkrishi.org पर जाकर नये किसान पंजीयन टैब पर क्लिक कर पंजीकरण कर सकते हैं। ऑनलाईन पंजीयन कराने में यदि कोई तकनीकि समस्या होने पर विकासखण्ड स्तरीय कार्यालय, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। पंजीकृत कृषकों को विभाग द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। पंजीयन के लिए किसान का पूरा नाम, ग्राम, विकासखण्ड, मोबाईल नंबर, आधार नंबर, पिन कोड, जिस भूमि पर प्राकृतिक खेती करना है का खसरा नंबर, प्राकृतिक खेती के लिए रकबा, गायों की संख्या, प्राकृतिक खेती के लिए मौसम (खरीफ, रबी) फसल का नाम व किस्म इत्यादि सामान्य जानकारी पोर्टल पर फीड करने की आवश्यकता होगी।

 

 

 

 

 

 

25 तक स्वास्थ्य केन्द्र शक्तिनगर में स्वास्थ्य शिविर

 

मण्डला 20 फरवरी 2023

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन वर्ष में 2 बार किया जाता है, जिसमें जन समुदाय को स्वास्थ्य प्रदायगी तथा रोग नियंत्रण के साथ-साथ बीमारियों से बचाव एवं वेलनेस संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्रदाय की जाती है। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 20 फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मण्डला में किया जा रहा है। शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, जांच, उपचार एवं दवा वितरण किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से महिला चिकित्सा संबंधी, शिशु रोग से संबंधी, परिवार नियोजन एवं परामर्श, असंचारी रोग एन.सी.डी., सर्वाइकल कैंसर, मानसिक स्वास्थ्य सेवायें, फिज्योथेरिपी एवं वृद्धजन स्वास्थ्य सेवायें संचारी रोग टीबी, नेत्र रोग, दन्त रोग सेवायें तथा स्वास्थ्य के रिकार्ड हेतु आभा आईडी का निर्माण किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

जनरल ईडीपी का प्रशिक्षण संपन्न

 

मण्डला 20 फरवरी 2023

डायरेक्टर सेंट आरसेटी ने बताया कि सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मंडला में 10 से 15 फरवरी तक जनरल ईडीपी का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जिले के समस्त विकासखंडों से आए प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया जिनमें जिले में एसएचजी समूह के सदस्यों को प्रमुख रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षणार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समापन कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक अमित केसरी, डायरेक्टर आर सेटी सतीश कुमार सिंगौर एवं फेकल्टी राजीव शर्मा, यश मोहन उसराठे एवं एनआरएलएम के आधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

बैंक सखी-बैंक बी.सी. का प्रशिक्षण संपन्न

 

मण्डला 20 फरवरी 2023

सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मंडला में 4 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक बैंक सखी, बैंक बी.सी. का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के पश्चात आई.आर.बी. ऐप से ऑनलाइन परीक्षा भी हुई। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी 30 प्रशिक्षणार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। समापन कार्यक्रम में सभी को प्रशिक्षण प्राप्त करने का प्रमाण पत्र दिया गया। समापन कार्यक्रम में डायरेक्टर एस.के. सिंगौर, वित्तीय समन्वयक के.के. अवस्थी, फैकल्टी राजीव शर्मा, यश मोहन उसराठे एवं एन.आर.एल.आर.एल.एम. सहयोगी उपस्थित रहे।

 

 

 

कुपोषण मुक्त हुआ आकाश

 

मण्डला 20 फरवरी 2023

                मंडला जिले के मोहगांव विकासखण्ड के ग्राम उमरडीह निवासी जानकी बाई का पुत्र आकाश जन्म से ही कमजोर व बीमार रहता था। आकाश की स्थिति को देखकर उसके माता-पिता बहुत परेशान थे। आकाश मसराम के माता-पिता ने जब बेटे को पोषण पुर्नवास केन्द्र मंडला में भर्ती कराकर वजन मापा तो लगभग 6 किलोग्राम एवं लम्बाई 73 सें.मी. पाया गया। कुपोषण की पहचान होने पर आकाश को एनआरसी में भर्ती किया गया तथा 14 दिनों तक डॉक्टर एवं नर्स की निगरानी में रखा गया। साथ ही आकाश का उपचार, जांच, पोषण आहार एवं परामर्श दिया गया। डिस्चार्ज करते समय आकाश का वजन लगभग 7 किलोग्राम हो गया। आकाश मसराम के माता-पिता द्वारा एनआरसी एवं अस्पताल प्रबंधन के संपूर्ण टीम का आभार व्यक्त किया गया।

 

 

सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में निम्न प्रदर्शन पर अधिकारियों को नोटिस

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

 

मण्डला 20 फरवरी 2023

                योजना भवन में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सीएम हेल्पलाईन, आयुष्मान पंजीयन, कुपोषण अभियान, राजस्व समस्याएं सहित अन्य विषयों पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन की विभागवार रैंकिंग की समीक्षा करते हुए शिकायत निवारण में निम्न प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को निर्देशित किया कि जिन विभागों के कारण जिले की रैंकिंग प्रभावित होगी उनकी वेतनवृद्धि रोकी जाएगी तथा अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। श्रीमती सिंह ने नैनपुर, बिछिया तथा मंडला के राजस्व अधिकारियों के प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की तथा उन्हें प्रदर्शन सुधारने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया कि टेल एण्ड तक पानी पहुंचाएं। इसी प्रकार कोषालय अधिकारी परिवार पेंशन के प्रकरणों के निराकरण के लिए कैम्प आयोजित करें। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को परिवार पेंशन के प्रकरणों को कैम्प में निराकृत कराने के निर्देश दिए।

                कलेक्टर ने जाति प्रमाण-पत्र अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रमाण-पत्र बनाते हुए इनका वितरण भी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने आबकारी, खनिज, परिवहन, पंजीयन सहित अन्य विभागों को शासन से प्राप्त लक्ष्यों एवं उसकी उपलब्धि के संबंध में आंकड़ेवार जानकारी मांगी तथा निर्देशित किया कि प्रत्येक विभाग समय से पूर्व लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने पंजीयन विभाग को निर्देशित किया कि शनिवार एवं रविवार के दिन भी रजिस्ट्री के कार्य संपादित करें। उन्होंने नजूल विभाग को निर्देशित किया कि 22 फरवरी से 23 मार्च तक कलेक्टर कार्यालय के नजूल शाखा में नजूल संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए कैम्प आयोजित करें। उन्होंने आमजनों से भी अपील की है कि इस दौरान अपनी समस्याओं का निराकरण जरूर करें। श्रीमती सिंह ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि अपने कार्यालयों के बिजली बिल का भुगतान शतप्रतिशत सुनिश्चित करें। खादी ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारी की अनुपस्थिति पर उन्होंने एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निवास तथा नैनपुर में स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत डिस्बर्समेंट कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि संबंधित अधिकारी हितग्राहियों को उक्त कैम्प के संबंध में जानकारी दें।

 

25 को विकास यात्रा का समापन कार्यक्रम नगरपालिका में

 

                कलेक्टर ने पीओ डूडा को निर्देशित किया कि 25 फरवरी को विकास यात्रा का समापन कार्यक्रम नगरपालिका में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 2 से 4 बजे तक आयोजित होगा। उन्होने कहा कि इस दौरान परिसर में रोजगार मेले का भी आयोजन करें। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि विकास यात्रा के समापन कार्यक्रम में सभी वार्डों से यात्राएं निकालेंगी तथा नगरपालिका परिसर में समाप्त होगी। बैठक में उन्होंने कुपोषण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि कुपोषित बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। उन्होंने आयुष्मान पंजीयन की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, नगरीय निकाय तथा जनपद का अमला आयुष्मान पंजीयन को बढ़ाएं।

 

पेयजल परिवहन अनुमति देंगे एसडीएम, कंट्रोल रूम एक्टिव करें

 

                कलेक्टर ने बैठक में जल-जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में जल-जीवन मिशन के कार्य पूर्ण हुए हैं उनका जिलाधिकारी नियमित रूप से भ्रमण करते हुए निरीक्षण करें तथा निरीक्षण रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय को सौंपे। उन्होंने ईईपीएचई को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पानी की समस्याओं की जानकारी एवं निराकरण के लिए कंट्रोल रूम एक्टिवेट करें। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार के पेयजल परिवहन की अनुमति देने के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम नोडल होंगे। बैठक में उन्होंने राजस्व प्रकरणों-सीमांकन, बंटवारा, कोर्ट प्रकरण, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री भू-अधिकार आवास योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी कैम्प लगातार आयोजित करें।

 

परीक्षा केन्द्रों का एसडीएम करें भ्रमण

 

                श्रीमती सिंह ने समय-सीमा बैठक में सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि 1 मार्च से आयोजित हो रही बोर्ड परीक्षाओं के लिए निर्धारित किए गए परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करें। परीक्षा केन्द्रों में विद्यार्थियों के लिए बैठने, शौचालय, पानी, प्रकाश तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पीडीएस वितरण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन वितरण करें। कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि जिले में नियमित टीकाकरण लगातार जारी रखें। कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहें।

 

 

 

 

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ शुभारंभ
मण्डला। सोमवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शक्ति नगर राजीव कॉलोनी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। यहां सर्वप्रथम मॉ सरस्वती के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीपप्रज्वालित किया। जिसके तत्पश्चात् शिविर का शुभारंभ पार्षद आशा मर्सकोले द्वारा रिबिन काट कर किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. आरके पीपरे ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर 20 फरवरी से 25 फरवरी तक लगाया जाएगा।  यहां मरीजों का नि:शुल्क उपचार के साथ दवाई गोली भी नि:शुल्क दी जाएगी। जांच के दौरान उन्होंने लोगों को कई उचित सलाह भी दिया। इसके साथ-साथ आवश्यक दवाएं भी दी। लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कहा कि लोगों को अपनी स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए। क्योंकि समय पर छोटी बीमारियों का भी इलाज नहीं होने पर बीमारी गंभीर हो जाती है। पैसे के अभाव में लोग समय पर छोटी बीमारियों का इलाज नहीं करा पाते हैं। जिसके कारण आगे चलकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं आर्थिक रूप से काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए लोगों को पहले ही इलाज करा लेना चाहिए। स्टॉफ नर्स इंद्रा रावत ने बताया कि यहां नि:शुल्क उपचार के साथ-साथ रक्त जॉच, शुगर जॉच, रक्तचाप जॉच, सुगर, बीपी, के जॉच भी नि:शुल्क कराई जा रही है। शिविर में सैकड़ो मरीजों के ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड, यूरीन टेस्ट एवं अन्य बीमारियों की जांच पड़ताल कर मुफ्त चिकित्सा सेवा का लाभ सैकड़ों लोगों को दिया। मुफ्त में दवाइयां भी दी गई। सर्वप्रथम शिविर में आए लोगों को बीमारी एवं आपातकालीन स्थिति से बचाव के टिप्स बताया। उन्होंने मरीजों को संयम के साथ ऐहतियात बरतते हुए प्राथमिक उपचार व घरेलू नुस्खे के विषय में विस्तारपूर्वक बताया। इस आयोजन से शिविर में आने वाले मरीज काफी खुश दिखे। मौजूद लोग स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए डॉक्टरों को धन्यवाद दे रहे थे। इस दौरान पूर्व सरपंच देवदरा शेर सिंह पंद्राम, वार्ड उपसरपंच सैयद मंजूर अली, वार्ड पंच डॉ ओमकार रजक, चिकित्सा अधिकारी सपना साहू, चिकित्सा अधिकारी एचडी मोंगरे, चिकित्सा अधिकारी मुकेश कार्तीकेय सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहा।
—————

 

 

 

 

 

श्रीमद्भागवत यज्ञ सप्ताह महोत्सव आज से

मण्डला। हिंदू शेरनी द्वारा से मंडला में श्रीमद्भागवत पुराण का वाचन पूज्य बाल्योगेश्वर रामबालक दास महात्यागी पाटेश्वर धाम संचालक पाटेश्वर सेवा संस्थान डोंडीलोहारा जिला बालोद छत्तीसगढ़ के पावन सानिध्य में नर्मदा तट रपटा घाट हनुमान मंदिर के पीछे 21 से 27 फरवरी तक परमपूज्या अंतराष्ट्रीय कथा वाचक प्रखर वक्ता सरस्वती दीदी हिंदू शेरनी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत भक्ति ज्ञान यज्ञ सप्ताह महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कलश यात्रा मंगलवार को स्थान रेशम केंद्र के पास देवदरा से रपटा घाट के लिए दोपहर 12 बजे निकाली जायेगी सभी धर्मप्रेमी कथा का रसपान करने हेतु सादर आमंत्रित हैं निवेदक तिलक दुबे, रजनी दुबे एंव समस्त भक्तगण कथा का वचन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा।

 

 

श्रीमती दुर्गावती डोंगसरे का निधन

मंडला। सराफा व्यापारी श्रीकांत एवं शशिकांत डोंगसरे की मां तथा शानू डोंगसरे की दादी श्रीमती दुर्गावती डोंगसरे का बीती रात्रि दुखद निधन हो गया। वे 85 वर्ष की थीं। अंतिम संस्कार खैरी स्थित मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम यात्रा में सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

Related posts

तीन दिवस में अप्रैल माह की टीएल के प्रकरणों का निराकरण करें- कलेक्टर श्री मिश्रा समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न  

Reva India News

पशुओं को लू और तापघात से बचाव के उपाय

Reva India News

संयुक्त संचालक ने किया बीजाडांडी के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment