आर्थिक सहायता स्वीकृत
मंडला 15 अप्रैल 2023
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक छोटू उर्फ छोटेलाल ग्राम सुरंगदेवरी निवासी की पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला द्वारा मृतक के निकटतम वारसान को कुल 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। मृतक के निकटतम वारसान आवेदक विक्कू कुर्वेती को कुल 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

सामान्य सभा की बैठक 19 अप्रैल को
मंडला 15 अप्रैल 2023
जिला पंचायत मण्डला की सामान्य सभा की बैठक 19 अप्रैल 2023 दिन बुधवार को 12 बजे से जिला पंचायत मण्डला के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व बैठक 18 जनवरी 2023 के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा, विभागीय योजना की समीक्षा, म०प्र० विद्युत मण्डल मण्डला, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाएं, 15वें वित्त योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिए डीपीडीपी के प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा एवं अनुमोदन, 5वें राज्य वित्त आयोग अंतर्गत वर्ष 2022-23 के लिए प्राप्त राशि से लिए जाने वाले कार्याें के संबंध में चर्चा एवं अनुमोदन सहित अन्य विषयों की समीक्षा की जाएगी।

पेयजल संबंधी शिकायत के लिए दूरभाष क्रमांक 252443
मण्डला 15 अप्रैल 2023
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक 07642-252443 है। कंट्रोल रूम में हेंडपंप तथा नल-जल योजनाओं के संचालन-संधारण से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जानकारी के अनुसार उपयंत्री को कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह कंट्रोल रूम कार्यदिवसों में प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित रहेगा। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा कंट्रोल रूम के लिए कर्मचारियों की पालीवार ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम के लिए नियुक्त कर्मचारी जिले के किसी भी क्षेत्र से पेयजल समस्या संबंधी शिकायतों की पंजी संधारित करते हुए निराकरण के लिए कार्यपालन यंत्री तथा संबंधित सहायक यंत्री को सूचित करेंगे।

पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु पेंशन शिविर 17 से 21 अप्रैल तक
मंडला 15 अप्रैल 2023
17 अप्रैल से 21 अप्रैल 2023 तक लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला पेंशन कार्यालय मण्डला में पेंशन शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में पेंशन प्रकरणों में लगाई गई पूर्व आपत्ति प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक लम्बित पेंशन प्रकरण प्रस्तुत कर सकते हैं।

गेहूं उपार्जन की अंतिम तिथि 15 मई तक
मंडला 15 अप्रैल 2023
जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रबी विपणन वर्ष 2023-24 अन्तर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 1 अप्रैल 2023 से 15 मई 2023 तक नियत की गई है। जिले में 53 उपार्जन केन्द्रों में से 457 किसानों ने ही स्लॉट बुक कराया गया है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य 2125/- प्रति क्विंटल नियत किया गया है। गेहूं विक्रय हेतु जिले की सहकारी संस्थाओं के उपार्जन केन्द्रों पर स्लॉट बुकिंग निःशुल्क किया जा रहा है, जो किसान अपनी उपज उपार्जन केन्द्रों पर विक्रय करना चाहते है, वे अपने नजदीकी उपार्जन केन्द्र का चयन कर सकते है। चयन की सुविधा उपार्जन पोर्टल के www.mpeuparjan.nic.in पर या स्वयं के मोबाईल से भी स्लॉट बुक कर सकते हैं। किसानों से आग्रह है कि स्लॉट बुकिंग करते समय एक बार ही उपार्जन केन्द्रों का चयन करें ताकि बार-बार निरस्त कराने की आवश्यकता न हो अन्यथा बार-बार निरस्त करने पर पात्रता नहीं रहेगी। जिले में 29 गोदाम स्तरीय केन्द्र बनाये गए है ताकि केन्द्रों से कम से कम परिवहन करना पड़े। अतः जिले के किसानों से आग्रह है कि एफ.ए.क्यू. क्वालिटी की उपज लेकर ही उपार्जन केन्द्र पर आए ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न रहे। जिले के सभी खरीदी केन्द्रों को खरीदी की सम्पूर्ण तैयारी परखी, पंखा, छन्ना, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, पेयजल, बैनर, छाया, आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गए हैं।


1 comment
Good day! I just want to offer you a big thumbs up for your excellent information you have got here on this post. Ill be coming back to your blog for more soon.