Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 20 अप्रैल 2023

ग्राम पंचायत घुटास एवं सेन्टर फॉर एडवांश रिसर्च डेवलपमेंट सेंटर घुघरी में विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न

मण्डला 20 अप्रैल 2023

                मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मान. श्रीमान् एस0के0 जोशी के निर्देशन में एवं श्री डी0आर0 कुमरे जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत घुटास एवं सेंटर फॉर एडवांश रिसर्च डेवलपमेंट सेंटर घुघरी में नशा मुक्ति सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर श्रीमती दीपिका एस ठाकुर जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री धीरेन्द्र कुम्हारे सरपंच ग्राम पंचायत घुटास, श्री कृष्णा झारिया सेंटर मेनेजर सेंटर फॉर एडवांश रिसर्च डेवलपमेंटर सेंटर घुघरी एवं सामाजिक कार्यकर्ता/पैरालीगल वालेंटियर्स श्रीमती स्वाति चौरसिया, चाईल्ड लाईन सदस्य श्रीमती सुषमा हरदहा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

श्रीमती दीपिका एस ठाकुर जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा बताया गया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं योजना के अंतर्गत व नशा मुक्ति सप्ताह के उपलक्ष्य में जानकारी देते हुए बताया कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है जिससे इंसान अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है नशे के लिए समाज में शराब, गाजा, अफीम, जर्दा, गुटखा, तम्बाखू और धूम्रपान सहित अनेक मादक दवाओं और पदार्थों का उपयोग किया जा रहा है। इन जहरीले और नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि पहुंचाने के साथ ही इससे सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित होता है। आज की युवा पीढ़ी भी सिगरेट, बीड़ी व शराब का सेवन करना एक फैशन के रूप में अपने जीवन में लिप्त करते जा रही है जिससे देश का भविष्य भी अंधकारमय हो सकता है। अतः हम सभी को समस्त प्रकार के नशे की वस्तुओं का परित्याग कर स्वस्थ्य जीवन जीने की शपथ लेना चाहिए जिससे देश और सामाज नशा मुक्त वातावरण में नई उचाईयों को छू सके साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता योजना के अर्न्तगत अनुसूूचित जाति/जनजाति, महिलाओं, बालक, जेलबंदी एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों को बिना किसी आय बन्धन के तथा सामान्य जाति के व्यक्ति जिसकी आय 2 लाख रूपये प्रतिवर्ष है, को विधिक सहायता प्रदान की जाती है, पीड़ित प्रतिकर योजना के संबंध में एसिड अटैक, सामूहिक बलात्कार, हत्या, अवयस्क बच्चों के साथ लैंगिक अपराध, शरीर के महत्वपूर्ण भाग पर गंभीर चोट या शल्य क्रिया भ्रूण हानि या क्षति के संबंध में पीड़ित व्यक्ति व उसके परिवार जन को प्रतिकर राशि प्रदान किये जाने के संबंध में जानकारी दी। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही 13 मई 2023 को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी गई तथा शासकीय मॉडल हा0से0 स्कूल घुघरी में स्थापित विधिक साक्षरता क्लब का निरीक्षण भी किया गया। श्रीमती सुषमा हरदहा सदस्य चाईल्ड लाईन मण्डला ने चाईल्ड लाईन हेल्पलाईन के संबंध में बच्चों के प्रति हो रहे अपराधों चाईल्ड ट्रेफकिंग, बाल विवाह, बाल मजदूरी जैसे अपराधों से सुरक्षा के संबंध में तथा चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

स्थानांतरण पर आए अधिकारी, कर्मचारियों के निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया प्रारंभ

मण्डला 20 अप्रैल 2023

                स्थानांतरण पर जिले में आए अधिकारी, कर्मचारियों का नाम संबंधित विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में जोड़ने का कार्य प्रारंभ है। माह अक्टूबर-नवम्बर 2023 में सम्पन्न होने जा रहे विधानसभा निर्वाचन में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उनके नाम संबंधित विधानसभा क्षेत्र की नामावली में दर्ज होना आवश्यक है। इस संबंध में अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला अधिकारियों एवं एसडीएम को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

आदेश में कहा गया है कि  ऐसे अनेक अधिकारी व कर्मचारी स्थानांतरण पर आये हैं, जिनके नाम इस जिले की संबंधित विधानसभा क्षेत्र की नामावली में दर्ज नहीं होंगे। वर्तमान में सतत अद्यतन के अंतर्गत नाम जोड़ने का कार्य प्रारंभ है। अधीनस्थ स्थानांतरण पर आने वाले सभी अधिकारी व कर्मचारियों को सूचित करें कि यदि वे इस जिले की संबंधित विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में अपना एवं परिवार का नाम दर्ज कराने के इच्छुक हों तो वे बीएलओ से संपर्क कर नाम जुड़वा सकते हैं। आवेदन के साथ यदि किसी विधानसभा क्षेत्र में नाम पूर्व से जुड़ा हो तो पुराने ईपिक कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साईज की एक रंगीन फोटो, जन्मतिथि के लिए कोई अभिलेख (जैसे- पेन कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, अंकसूची आदि) मोबाईल नंबर एवं आधार नंबर, जिस गृह क्रमांक में नाम जोड़ा जाना है उसके गृह क्रमांक, वार्ड आदि की जानकारी अथवा पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति या गृह स्वामी के ईपिक कार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत करना होगा। मतदाता स्वतः भी अपने मोबाईल पर वोटर हेल्पलाईन ऐप्प डाउनलोड कर ऐप्प में दिये गये अनुदेशों का अनुसरण करते हुए नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न होने पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय में कार्यरत निर्वाचन शाखा के ऑपरेटरों से संपर्क कर उसका निराकरण कराया जा सकता है। सुविधा की दृष्टि से बिछिया में आदित्य सिंधिया सहा. प्रोग्रामर मो.नं. 9685772144 एवं पंकज श्रीवास ऑपरेटर मो.नं. 7887632431, निवास में भूपेश पटले सहा.प्रोग्रामर मो.नं. 8109277175 एवं सतीश श्रीवास ऑपरेटर मो.नं. 9575210828 तथा मंडला में संतोष बरमैया ऑपरेटर मो.नं. 6261835040 तथा अब्दुल कासिफ खान मो.नं. 7470596086 से संपर्क किया जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आज

मण्डला 20 अप्रैल 2023

                जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 21 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग मण्डला के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में आयोजित की गई है जिसमें योजनाओं व कार्यक्रमों के अंतर्गत मदवार समीक्षा की जाएगी।

पिछली बैठक की कार्यवाही विवरण का पालन प्रतिवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जल जीवन मिशन और जल निगम की सामूहिक जल योजना, वन विभाग की योजनाएं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का जिले में क्रियान्वयन, म०प्र० सड़क विकास निगम के कार्य अन्य विषयों की समीक्षा की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मलेरिया जागरुकता सप्ताह’ अभियान आज से प्रारंभ

मण्डला 20 अप्रैल 2023

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल 2023 को ’विश्व मलेरिया दिवस’ के उपलक्ष्य पर 21 अप्रैल से 27 अप्रैल 2023 तक ’मलेरिया जागरुकता सप्ताह’ अभियान के रुप मे मनाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य मलेरिया के बारे में सामुदायिक जागरुकता प्रसारित करना और संक्रमणकाल शुरु होने के पहले क्षेत्र में रोग नियंत्रण के लिए निवारक उपायों और उसकी तैयारी को तीव्र करना है। इस वर्ष विश्व मलेरिया दिवस की थीम है “Time to deliver zero malaria : invest, Innovate, implement” है।

एडवोकेसी विकासखण्ड स्तर पर विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में 21 अप्रैल 2023 से 27 अप्रैल 2023 में स्थानीय जनप्रतिनिधि की अध्यक्षता में एडवोकेसी कार्यशाला आयोजित किया जाना है। कार्यशाला में प्रतिभागी के रूप में शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालय, महाविद्यालय में शिक्षकों, प्राध्यापक, प्राचार्य को मलेरिया रोग की रोकथाम के प्रति जागरुक किया जाएगा। विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण विभाग जैसे महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग, ग्रामीण एवं शहरी विकास विभाग, नगरीय प्रशासन, वन विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग इत्यादि प्रमुख विभाग के प्रमुख अधिकारियों से समन्वय बैठक कर मलेरिया उन्मूलन के प्रति सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। क्षमता वृधन कार्यक्रम हेतु स्वास्थ्य विभाग के मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मेडिकल ऑफीसर, पैरामेडिकल स्टॉफ को मलेरिया की जांच, उपचार एवं रोकथाम के विषय में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। विकासखंड स्तरीय, ग्राम स्तरीय रैली, दीवारों में मलेरिया से संबंधित नारे लेखन एवं वॉलपेंटिग इत्यादि के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पानी में मच्छर की उत्पत्ति को रोकने हेतु बर्तन, कन्टेनर को पूर्णतः ढक्कर रखें, कूलर की टंकी का पानी प्रति सप्ताह नियमित रुप से खाली करें। साथ ही मच्छरों काटने से बचाव हेतु व्यक्तिगत सुरक्षा की विधि के साथ-साथ सायं के समय घरों में नीम का धुआँ करें व सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विद्युत शिकायत निवारण फोरम की बैठक व सुनवाई आज

मंडला 20 अप्रैल 2023

                म.प्र. शासन ऊर्जा विभाग एवं म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. जबलपुर के निर्देशानुसार मण्डला वृत्त में जिला स्तरीय विद्युत शिकायत निवारण फोरम का गठन किया गया है। फोरम की बैठक व सुनवाई 21 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे वृत्त कार्यालय मण्डला में आयोजित की जाएगी, जिसमें विद्युत उपभोक्ता अपनी बिल सम्बन्धी समस्याओं का त्वरित निराकरण करा सकेंगे। बैठक व सुनवाई में ऐसे उपभोक्ता जिनकी बिल सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण सम्बन्धित कार्यालय से न हुआ हो और वे असंतुष्ट हों तो सुनवाई में अपनी समस्या रखने हेतु लिखित आवेदन के साथ एक पुराना बिल संलग्न कर उपस्थित होकर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं।

 

एबीवीपी का सेल्फी विथ सकोरा अभियान प्रारंभ
मण्डला। वर्तमान समय भीषण गर्मी से गुजर रहा है जिसका अनुभव पूरा समाज कर रहा है और यदि पर्यावरण की दृष्टि से विचार करें तो इस समय लगभग सभी छोटे-छोटे जल स्त्रोत सूख जाते हैं व पक्षियों को पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने एसएफडी गतिविधि माध्यम से छात्रों युवाओं व सामाजिक लोगों के बीच एक सेल्फी विथ सकोरा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के माध्यम से लोग अपने घरों में मटके फोडक़र पुराने बर्तनों का उपयोग कर सकोरा बना कर अपने घरों के छतों पर रख रहें है एवं कई सकोरा को बांधकर पेड़ो पर लटका कर उसमें पानी भर रहे हैं। इस अभियान में छात्रों एवं युवाओं के साथ साथ सामाजिक लोगों ने भी भरपूर सहभागिता की है व सकोरा अपने घरों में रखकर पूरे ग्रीष्मकाल में प्रतिदिन सकोरा में चिडिय़ों के लिए पानी भरने व दाना रखने का संकल्प भी लिया है हम जानते हैं की वर्तमान युग सोशल मीडिया का है अत: एबीव्हीपी के कार्यकत्र्ता सकोरा में पानी रखकर उसके साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में अपलोड करके अन्य लोगों को भी इस हेतु प्रेरित कर रहे हैं । साथ ही यह अभियान पूरे ग्रीष्मकाल तक निरंतर जारी रहने वाला है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने राष्ट्र समाज प्रकृति व पर्यावरण के लिए कार्य करते हुए सेल्फी विथ सकोरा अभियान के माध्यम से नन्हें बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए दाना पानी रखने की मुहिम चलाई हैं। जिला संयोजक वागीश पटेल ने बताया कि अखिल
उनमें प्रतिदिन दाना पानी की व्यवस्था करें व उसके साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करें। ताकि पक्षियों को कहीं भी किसी भी स्थान पर सुगमता से पानी मिल सके और पानी की कमी के कारण उनकी मृत्यु ना हो। क्योंकि वह प्रकृति के महत्वपूर्ण अंग है व उनकी रक्षा करना मानव का कर्तव्य है। इसलिए एबीवीपी के द्वारा हर वर्ष हजारों सकोरे जिले भर में लगाए जाते हैं।  कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल लाईन स्थित नेहरू उद्यान से किया गया यहा मुख रूप से श्रमजीवी पत्रकार परिषद अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, वरिष्ठ शिक्षक राजेश क्षत्री, पत्रकार राजेन्द्र बंजारा, आकाश रघुवंशी, दीपक रजक, राजू कछवाहा, विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह बैंस, जिला संयोजक वागीश पटेल, सह मंत्री प्रिंस सिंह, सुमित श्रीवास, महाविद्यालय कार्य प्रमुख प्रखर श्रीवास, पार्थ तिवारी, शिवा कछवाहा, शौर्यं, शिवम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ,मध्यप्रदेश, जिला शाखा मण्डला

संविदा कर्मी हडतालःभुगतान अटके, भटक रहे हितग्राही

मंडला एनएचएम संविदा कर्मियो की प्रांतव्यापी हडताल तीसरे दिन जारी रही। जिसमें कलेक्ट्रेट मार्ग पर संविदा कर्मियो ने जमकर नारेबाजी की। सरकार के खिलाफ संविदा कर्मियो में आक्रोश देखने मिल रहा है। संविदा कर्मियो के हडताल पर जाने स ेअब हितग्राही को मिलने वाली सेवाएं प्रभावित हो गई है। हितग्राहियो को जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति सहायता योजना के भुगतान नहीं हो पा रहे है। हितग्राही कार्यालयो के चक्कर काट रहे है।

एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. मुकेश झारिया ने बताया कि यहां क्रमिक भूख हडताल की जा रही है। जिसमें प्रतिदिन कर्मचारी भूख हडताल कर रहे है। हडताल के तीसरे दिन ही व्यापक असर देखने मिल रहा है। उप स्वास्थ्य केन्द्र पर टीकाकरण तक नहीं हो पा रहे है। गर्भवती महिलाओ को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाना पड रहा है। जिले में करीब 700 से अधिक संविदा कर्मी हडताल पर है। जिससे व्यस्थाएं बेपटरी होती जा रही है।

संविदा एएनएम और सीएचओ वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र पूरी तरह से बंद हो गये है। इनकी संख्या करीब 300 से अधिक है। विभाग के कार्यालयीन कामकाज ठप्प पड गये है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर जिला अस्पताल तक कामकाज प्रभावित हो गया है। पूरे प्रदेश में 32 हजार से अधिक संविदा कर्मी हडताल पर है। बताया कि दिसंबर माह में हडताल को आश्वासन पर समाप्त किया गया लेकिन तीन माह बाद भी मांग पूरी नहीं की गई सरकार ने वादाखिलाफी की है। जिससे अब फिर बेमियादी हडताल का आगाज कर दिया गया है। बताया कि हडताल मांग पूरी होने तक जारी रखी जाएगी।

 

Related posts

ई-अटेंडेंस के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य एवं शिक्षकों को शत प्रतिशत अटेंडेंस लगाने के निर्देश

Reva India News

थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत एवं फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार

Reva India News

24 दिसंबर को ली जायेगी सुशासन दिवस की शपथ

Reva India News

Leave a Comment