Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नींद से जागा आबकारी अमला आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब पर की गयी छापामार कार्यवाही

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी

 

अधिकारी श्रीमति सीमा धुर्वे कश्यप के मार्गदर्शन में दिनांक 13.06.2023 को आबकारी बल

 

द्वारा मण्डला जबलपुर रोड में गश्त एवं वाहनों की चैकिंग के दौरान स्थान मण्डला रोड फूलसागर पुल के पास वाहन स्विफ्ट डिजायर क्रमांक MP20CK8028 को रोककर वाहन की चैकिंग की गयी। वाहन में अवैध रूप से 07 पेटी देशी मदिरा प्लेन के पाये जाने पर वाहन को जप्त कर मौके पर उपस्थित सुशील चक्रवर्ती, उम्र 40 वर्ष निवासी शांतिनगर विझिया जिला मण्डला के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की संशोधित धारा 34 (1), 34 (2) के अन्तर्गत न्यायालयीन मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में आबकारी बल के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। जिले

में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध शराब के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु निरंतर गश्त एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

Related posts

कक्षा 6वी, 7वी, 8वी एवं 9वी में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 30 जनवरी तक

Reva India News

जिले के हॉस्टल्स में आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

केंद्रीय विद्यालय समनापुर, नैनपुर में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन शुरू

Reva India News

Leave a Comment