Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्कूलों में प्रत्येक गुरूवार को लगेगा टीडी एवं डीपीटी का टीका बीमारी से डरें, टीके से नहीं, टीका नहीं सुरक्षा कवच है

मंडला 27 अगस्त 2024

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० के.सी. सरोते ने जानकारी दी कि टीकाकरण एक सहज और निःशुल्क उपाय है, कई घातक बीमारियों से बचाव का। बालक बालिकाओं में बढ़ते डिप्थीरिया के मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने शालेय डी.पी.टी./टी.डी. कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 5 और कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं का शासकीय शालाओं में निःशुल्क टी.डी. टीकाकरण किये जाने का निर्णय लिया है। 8 अगस्त 2024 गुरूवार से स्कूल के बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ है। जिसमें 5 वर्षों के बच्चों को डी.पी.टी., 10 वर्ष एवं 16 वर्षों के बच्चों को टी.डी. का टीका लगाया जा रहा है। इस अभियान में केवल शासकीय स्कूल के बालक-बालिकाओं को शामिल किया है। जिन्हें अपने साथ आधारकार्ड लेकर आना है। एएनएम के द्वारा ऑनलाईन पंजीयन बच्चों का किया जायेगा। इस कार्य को पूर्णता देने हेतु जिले में सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी की टीम द्वारा स्कूलों में जाकर टीकाकरण किया जा रहा है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. यतीन्द्र झारिया ने जानकारी दी कि कार्यक्रम माह के प्रति गुरूवार को आयोजित किया जाएगा।

Related posts

पुलिस महा निरीक्षक बालाघाट ने 30 हजार रूपए का इनाम घोषित किया  

Reva India News

अमर शहीद बिरसामुंडा स्मृति में 2 दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता राज्यसभा सांसद एवं कलेक्टर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर किया नमन  

Reva India News

Leave a Comment