समाचार
9 एवं 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन
मंडला 4 दिसम्बर 2023
जिले में प्रसव पूर्व देखभाल की गुणवत्ता एवं कवरेज को बढ़ावा देने तथा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, निदान एवं परामर्श सेवाओं के कवरेज में सुधार की दृष्टि से प्रत्येक माह की 9 एवं 25 तारीख को ’प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (ईएमपीएसएमए) दिवस का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जाएगा। अवकाश होने की स्थिति में यह आयोजन आगामी कार्य दिवस पर होगा।
प्रत्येक माह उक्त शिविरों में उपस्थित होकर समस्त गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जांच एवं उपचार करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा महिला चिकित्सकों को स्वास्थ्य केन्द्र आवंटित किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सीएचसी बम्हनी बंजर के लिए डॉ. रौनक यादव, सीएचसी नारायणगंज के लिए डॉ. श्वेता पटेल, सीएचसी बिछिया के लिए डॉ. राबिया बेगम, सीएचसी नैनपुर के लिए डॉ. कामना चावला, सीएचसी मवई के लिए डॉ. मेघा पटेल, सीएचसी घुघरी के लिए डॉ. कांछी सिंह, सीएचसी मोहगांव के लिए डॉ. बी. कडोपा, सीएचसी निवास के लिए डॉ. विकसिता श्याम, सीएचसी बीजाडांडी के लिए डॉ. मीनल दुआ तथा जिला चिकित्सालय के लिए डॉ. डॉली चौधरी को आदेशित किया गया है।

समाचार
गोंड कलाकार 13 दिसंबर को अपना पंजीयन कराएं
मंडला 4 दिसम्बर 2023
वन्या, जनजातीय कार्य विभाग का उपक्रम को गोंड पेंटिंग के लिये जी.आई. टेग प्रदान किया गया है। अब गोंड पेंटिंग के व्यवसाय उपयोग, क्रय-विक्रय का कार्य केवल पंजीकृत अधिकृत उपयोगकर्ता ही कर सकेंगे। वन्या द्वारा अधिकृत उपयोगकर्ताओं की सूची तैयार करने हेतु गोंड कलाकारों (पेंटिंग) का पंजीयन किया जाना है। इस कार्य हेतु वन्या के प्रतिनिधि 13 दिसंबर 2023 को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इच्छुक गोंड कलाकार अपनी बनाई हुई पेंटिंग्स, आधार कार्ड एवं जाति प्रमाण-पत्र लेकर निश्चित समय में नियत स्थान कार्यालय सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग मण्डला में पंजीयन हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

समाचार
लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय ने ली अधिवक्तागणों की बैठक
मंडला 4 दिसम्बर 2023
आगामी 9 दिसम्बर 2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिये रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से माननीय एस0के0 जोशी प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय ने उपस्थित अधिवक्तागणों से कहा कि लोक अदालत में निराकृत होने वाले मामलों में सुलह समझौते के लिये पक्षकारों को प्रेरित करने में आप अधिवक्तागणों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आपसे अपेक्षा है कि आप अपने पक्षकारों को सुलह समझौते के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रेरित करें और 9 दिसम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण में सहयोग दें।
प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय ने मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा, धारा 138 एन.आई.एक्ट (चैक बाउन्स), तथा सिविल प्रकरणों के निराकरण हेतु प्री-सिटिंग बैठक करने के लिये भी कहा। बैठक में अधिवक्तागणों ने भी अपनी समस्याएं प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय के समक्ष रख,ें जिसका निराकरण करने की बात कही गई। अधिवक्ताओं ने लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अपने सुझाव भी प्रस्तुत किये। बैठक में श्री शचीन्द्र श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश, श्री सुबोध विश्वकर्मा,प्रथम जिला न्यायाधीश, श्री डी0आर0 अहिरवार, तृतीय जिला न्यायाधीश, श्री जे0बी0एस0 राजपूत, चतुर्थ जिला न्यायाधीश, श्री डी0 आर0 कुमरे जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला, श्री0 ब्रजेश गोयल, पंचम जिला न्यायाधीश, श्रीमती ज्योति डोंगरे शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, श्री नरेश सिंह गौण न्यायिक मजिस्टेªट, श्री रामेश्वर झारिया, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ, श्री इम्तियाज अख्तर, सचिव जिला अधिवक्ता संघ मण्डला, वरिष्ठ अधिवक्तागण एवं अन्य विद्वान अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

