Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ईव्हीएम तथा डाक मतपत्र से मतगणना संबंधी प्रशिक्षण संपन्न

मंडला 20 मई 2024

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के तहत मंडला संसदीय क्षेत्र के बिछिया, निवास एवं मंडला विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 4 जून 2024 को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला में संपन्न होगी। इस संबंध में ईव्हीएम से मतणगना के संबंध में प्रशिक्षण जिला योजना भवन में तथा पोस्टल बैलेट से मतगणना के संबंध में कलेक्ट्रेट के गोलमेज सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में मतगणना सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। मतगणना कार्य में लगाए गए सभी अधिकारी, कर्मचारी नियमों का गंभीरतापूर्वक अध्ययन करें। उन्हें मतगणना की पूरी प्रक्रिया का भली भांति ज्ञान होना आवश्यक है। उन्होंने मतगणना के दौरान गोपनीयता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में कुशल प्रशिक्षक डॉ. टीपी मिश्रा एवं डॉ. श्रीकांत श्रीवास्तव ने डमी ईव्हीएम एवं पीपीटी के माध्यम से मतगणना संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया।

Related posts

घुघरी एवं मंडला क्षेत्र से 19 हजार 800 रूपए का अवैध शराब जप्त

Reva India News

कलेक्टर ने किया मेडीकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजन

Reva India News

Leave a Comment