Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजनांतर्गत उद्योग, सर्विस, व्यवसाय हेतु आवेदन ऑनलाईन आमंत्रित

मंडला 10 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में जिले के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना में विनिमार्ण हेतु एक लाख से 50 लाख तक सेवा, खुदरा व्यवसाय हेतु एक लाख से 25 लाख तक का ऋण प्रकरणों का आवेदन समस्त पोर्टल से ऑनलाईन प्राप्त किये जा रहे हैं।

ऐसे आवेदक 8वी कक्षा उत्तीर्ण, 18 से 45 वर्ष आयु तथा जिनकी परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रू से कम हो वो पात्र हैं। आवश्यक दस्तावेजों में मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पेन कार्ड, आधार कार्ड, कोटेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, आवश्यक लायसेन्स व अन्य दस्तावेज हैं।

अब आवेदकों को विनिर्माण उद्योग स्थापना के लिए एक लाख से 50 लाख तक तथा सेवा एवं खुदरा व्यवसाय इकाई के लिए एक लाख से 25 लाख तक बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। योजना में 3 प्रतिशत त्रैमासिक दर से 7 वर्ष तक की अवधि हेतु ब्याज अनुदान एवं सीजीटीएमएसई गारंटी शुल्क 7 वर्ष तक प्रतिपूर्ति के रूप में देय है। अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला एवं बैंकों से किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालीन समय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

राजस्व प्रकरणों को निराकृत करें, अभिलेखों को त्रुटिरहित बनाएं – डॉ. मोहन यादव राजस्व महाअभियान 2.0 के संबंध में मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग सम्पन्न

Reva India News

जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 6 जनवरी 2022 मण्डला 31 दिसम्बर 2021 जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार के इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियों (उम्र 18-35 वर्ष एवं योग्यता-कक्षा 8वीं से स्नातक एवं आई.टी.आई उत्तीर्ण) को निजी क्षेत्र में रोजगार में अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय आईटीआई, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र एवं रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 6 जनवरी 2022 को रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला के परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजन किया जा रहा है। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। इच्छुक आवेदक रोजगार मेले में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दो फोटोग्राफ एवं अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Reva India News

स्वामी सीताराम दास महाराज की 55वीं पुण्यतिथि आज

Reva India News

Leave a Comment