Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरपालिका मंडला के प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए

मंडला 12 अगस्त 2024

मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद मंडला ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) बी.एल.सी. घटक के अंतर्गत नगरपालिका मण्डला अंतर्गत ऐसे हितग्राही जिनको राशि का भुगतान किया गया है। ऐसे हितग्राही को प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किस्त प्राप्त हो चुकी है उन्हें नोटिस/सूचना पत्र कार्य प्रारंभ करने हेतु जारी किया है। उन्होंने हितग्राही को निर्माण कार्य प्रारंभ कर निकाय को सूचित करते हुये 7 दिवस में प्लींथ, लेंटर लेबल तक कार्य पूर्ण करने एवं द्वितीय किस्त हेतु लिंटल लेवल जियोटेग कराया जाना सुनिश्चित करने को कहा है। ऐसे हितग्राही जिनको प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वितीय किस्त (दो लाख) रूपये प्राप्त हो चुके हैं उन्हें आगामी 7 दिवस में आवास के सामने छपाई पुताई एवं पी.एम.ए.वाय. का लोगो नाम सहित कार्य कराकर निकाय को सूचित करना होगा। जिसमें कम्पलीट लेबल की जियो टेगिंग की जा सके। निर्माण कार्य न करने पर प्रकरण सरेण्डर व निरस्त करते हुये राशि वापसी एवं राशि वापसी न करने की स्थिति में संपत्ति कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

Related posts

रामनगर में 15 मई से सजेगा भव्य आदि उत्सव, जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की दिखेगी झलक सांसद श्री कुलस्ते ने अधिकारियों के साथ किया आयोजन स्थल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Reva India News

नई पीढ़ी कौशल के क्षेत्र में आगे आएं – श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने किया चुटका का भ्रमण

Reva India News

किसान गिरदावरी और सर्वेयर क्रॉप सर्वे 21 जनवरी से 28 फरवरी तक

Reva India News

Leave a Comment