Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सहित सभी राजपत्रित अधिकारियों ने देर रात्रि जिले के थानों का किया औचक निरीक्षण

*थानो में मालखाना , रिकॉर्ड रूम, जरायम, रजिस्टर ,बलवा ड्रिल सामग्री एवं सीसीटीएनएस प्रणाली ,माइक्रो बीट प्रणाली का लिया जायजा*

 

पुलिस महानिदेशक महोदय श्री कैलाश मकवाना के द्वारा प्रदेश के जिलों के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को औचक रूप से अपने जिले के थानों का आकस्मिक निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशों के पालन में दिनांक 14.06.25 की देर रात्रि में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा द्वारा जिले के थाना बम्हनी बंजर एवं नैनपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर, मालखाने, रिकॉर्ड रूम, जरायम, रजिस्टर, थाने पर रखे बलवा ड्रिल सामग्री आदि को भी चेक किया, थाने में हिस्ट्री सीट, सीसीटीएनएस प्रणाली, सीसीटीव्ही, माइक्रोबीट प्रणाली की समीक्षा की । निरीक्षण उपरांत सामने आई कमियों को सुधारने हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इसी प्रकार दिनांक 14 जून 2025 की देर रात्रि में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री शिव कुमार वर्मा द्वारा थाना महाराजपुर, बम्हनी बंजर, चौकी हिरदेनगर, चौकी अंजनिया एवं थाना कोतवाली का ,एसडीओपी नैनपुर श्री मनीष राज द्वारा अनुभाग नैनपुर के थाना नैनपुर, थाना खटिया का एवं एसडीओपी बिछिया श्री सौरभ तिवारी द्वारा थाना बिछिया थाना घुघरी एसडीओपी निवास द्वारा थाना बीजाडांडी, टिकरिया व निवास का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मालखाने, बंदी गृह, जरायम, रिकॉर्ड रजिस्टर एवं थाने की व्यवस्थाओं से संबंधित अन्य निरीक्षण किए गये, एवं सुधार हेतु सम्बन्धित थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

Related posts

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पंकज तेकाम का आज मंडला आगमन……….. .अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज मरकाम भी होंगे शामिल…..

Reva India News

जिले में अब तक 1186.2 मिमी वर्षा  

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 जुलाई 2022

Reva India News

Leave a Comment