मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश की केबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने माँ नर्मदा जी का दुग्ध अभिषेक किया। इसके साथ नर्मदा जल में दीपदान कर मुख्यमंत्री श्री यादव के यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री रानू राजपूत, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

