Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

देवगांव संगम में जल गंगा जल संवर्धन अभियान का आयोजन

मंडला 30 मार्च 2025

मोहगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत देवगांव संगम में जनपद स्तरीय जल गंगा जल संवर्धन अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और ग्रामीणों को जल संवर्धन के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला सदस्य श्री शिव पूसाम, जनपद अध्यक्ष गतसिंह भवेदी, सहायक यंत्री, उपयंत्री, उप सरपंच, पंच और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

देवगांव संगम घाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने जल संवर्धन और जल संरक्षण के अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को जल के महत्व से अवगत कराया और उन्हें इन कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Related posts

मंडला में 1 अप्रैल को ड्रोन व फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पर प्रतिबंध

Reva India News

18 जून को लगाए गए 30 कोविड टीके

Reva India News

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला में कैम्पस प्लेसमेन्ट 19 को

Reva India News

Leave a Comment