Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मोहगाँव में आज होगा दिव्यांग एवं वरिष्ठजनों का चिन्हांकन जनपद पंचायत मोहगाँव में आयोजित होगा शिविर

मंडला 2 अप्रैल 2025

भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनांतर्गत मंडला जिले के पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय किये जाने हैं। इसके लिए परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में आज 3 अप्रैल 2025 को जनपद पंचायत मोहगाँव में शिविर आयोजित होगा। जनपद पंचायत घुघरी एवं मोहगाँव के पात्र दिव्यांग एवं वरिष्ठजन शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना परीक्षण करा सकते हैं। एडिप योजना के लिए यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण-पत्र अथवा बीपीएल राशन कार्ड, आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाना है। इसी प्रकार राष्ट्रीय वयोश्री योजना के लिए बीपीएल राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन या राष्ट्रीय सामाजिक कार्यक्रम अथवा राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश की किसी अन्य पेंशन के तहत बीपीएल श्रेणी से संबंधित वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने का प्रमाण अथवा बीपीएल श्रेणी के अलावा अन्य वरिष्ठ नागरिक जिनकी मासिक आय 15 हजार रूपए से कम हो वह राजस्व विभाग, माननीय सांसद, माननीय विधायक अथवा ग्राम सरपंच द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र साथ लेकर उपस्थित हो सकेंगे।

Related posts

हिन्दी दिवस एवं हिन्दी पखवाड़ा के तहत वाद-विवाद एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता आयोजित  

Reva India News

दिव्यांगों के लिए सहारा बन रही जनसुनवाई तत्काल व्हीलचेयर पाकर किरण बैरागी ने जिला प्रशासन के प्रति किया आभार व्यक्त

Reva India News

पात्र दिव्यांगों तथा वरिष्ठजनों को दिये जायेंगे सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग 1 से 9 अप्रैल तक आयोजित होंगे परीक्षण शिविर  

Reva India News

Leave a Comment