Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माहिष्मती घाट पर शुरू हुआ शिविर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने किया शुभारंभ

       माहिष्मती घाट पर नमामि नर्मदे महा आरती ट्रस्ट के तत्वाधान में नि:शुल्क योग शिविर प्रारंभ किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने फीता खोलकर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि नगरवासियों की मांग पर यह शिविर शुरू किया गया है। यहाँ सुरक्षित वातावरण में योग कर हमारे युवा, बुजुर्ग और महिलाएं स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही साथ 10 अप्रैल से ट्रस्ट द्वारा बच्चों के लिए समर कैम्प भी आयोजित किया जा रहा है। कैम्प के लिए पंजीयन शुरू हो चुका है। जिसमें 5 से 15 वर्ष के बच्चे शामिल हो सकते हैं। शिविर में प्रथम दिवस पर उपस्थित लोगों को प्रशिक्षकों द्वारा प्रार्थना, महामृत्युंजय मंत्र और प्राणायाम कराया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट, समाजसेवी श्री संजय तिवारी, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, एडीओपी मण्डला श्री पीयूष मिश्रा, सीएमओ नगर पालिका परिषद मण्डला श्री गजानन नाफड़े सहित स्थानीयजन उपस्थित रहे।

Related posts

वन परिक्षेत्र सूपखार में गश्ती के दौरान मिला नर बाघ का शव निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह/भस्मीकरण की कार्यवाही की गई

Reva India News

रोजगार मेले में 6 दिव्यांगों को मिले नियुक्ति पत्र 243 पंजीयन, 189 का प्रारंभिक चयन, जिला स्तरीय रोजगार मेला संपन्न

Reva India News

आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment