Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंडला में करेंगे 232.08 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण  

मंडला 15 अप्रैल 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 अप्रैल 2025 को मंडला जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे ग्राम पंचायत टिकरवारा में आयोजित कार्यक्रम में 232.08 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव 150.46 करोड़ रुपये की लागत वाली 28 विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे 81.62 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके 38 निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री मध्यप्रदेश शासन सम्पतिया उइके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक निवास चैनसिंह वरकड़े, विधायक बिछिया नारायण सिंह पट्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Related posts

गांवों की तस्वीर बदल देगी विकसित भारत जी राम जी योजना -सांसद श्री कुलस्ते सांसद मवई में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में शामिल हुए

Reva India News

साढ़े छः साल के फैज़ ने रखा पहला रोज़ा

Reva India News

कोविड टीके के दोनों डोज अवश्य लगाएँ, सुरक्षा चक्र पूर्ण करें कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील

Reva India News

Leave a Comment