Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम डैशबोर्ड के इंडीकेटर्स को गंभीरता से लें – कलेक्टर

मंडला 23 अप्रैल 2025

जिला योजना भवन में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिलाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड के इंडीकेटर्स को ध्यान से समझें एवं सभी इंडीकेटर्स को गंभीरता से लें। केपीआई के इंडीकेटर्स के आधार पर मुख्यमंत्री द्वारा जिले की रैंकिंग देखी जाती है इसमें अलग-अलग विभागों के कुल 38 इंडीकेटर्स हैं, प्रत्येक इंडीकेटर के लिए रैंक स्कोर होते हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्रमुख ध्यान दें कि इसमें रैंकिंग लाईव है इसलिए समुचित कार्यवाही करते हुए टोटल स्कोर बढ़ाएं। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

संकल्प से समाधान अभियान को प्रभावी बनाने एवं आरसीएमएस प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए अधिकारियों को निर्देश

Reva India News

पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय मंडला में कक्षा दूसरी में एक स्थान रिक्त

Reva India News

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक निरस्त

Reva India News

Leave a Comment