Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपर कलेक्टर ने किया तहसीलदार न्यायालय बिछिया का निरीक्षण

मंडला 23 अप्रैल 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने तहसीलदार न्यायालय बिछिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालय में लम्बित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि आमजन को जो सेवाएं लोकसेवा के माध्यम से दी जानी है उनके संबंध में आवेदन लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से ऑनलाईन ही स्वीकार करें। इस तरह की सेवाओं के आवेदनों पर निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण करते हुए संबंधित सेवाएं दिलाना सुनिश्चित करें। शासन द्वारा सेवाएं दिए जाने के लिए समय अवधि का निर्धारण किया गया है, इसलिए समय अनुसार कार्य पूर्ण करें।

Related posts

प्रतिबंधित अवधि में विभागीय दल द्वारा जप्ती की कार्यवाही

Reva India News

रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त 1 वाहन जब्त  

Reva India News

शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर फोकस करें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment