Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वर्षा जल का संचय ही भू-जल स्तर बढ़ाने का एक मात्र उपाय – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा निवास विकासखण्ड के मोहगाँव में पानी चोपाल आयोजित

मंडला, 23 मई 2025

निवास विकासखंड के ग्राम मोहगांव में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पानी चोपाल का आयोजन किया गया। चैपाल को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि वर्षा जल का संचय ही भू-जल स्तर बढ़ाने का एकमात्र उपाय है। हमें बरसात के पानी को अधिक से अधिक मात्रा में रोकना होगा तभी हम अपनी जल की आवश्यकता की पूर्ति कर सकेंगे। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार से मोबाइल फोन का उपयोग करने के लिए उसकी बैटरी को चार्ज करना होता है, उसी प्रकार से हमें भूमि से जल का उपयोग करने के लिए इसे भी रिचार्ज करना होगा। जल गंगा संवर्धन अभियान इसी तरह की परंपरागत जल संरचनाओं को बनाकर वर्षा जल का संचय करने और भूजल स्तर सुधारने का अभियान है। कलेक्टर ने कहा कि हमारे पूर्वज प्रकृति के साथ जुड़े थे, वे जितना इस धरा से लेते थे, उतना ही इसका संरक्षण करते थे। इसलिए हमें अपने पुराने परंपरागत तरीके अपनाकर वर्षा जल का संचय करने और जल के संरक्षण के उपाय अपनाने होंगे।

चोपाल में उपस्थित जनपद पंचायत अध्यक्ष निवास श्रीमती मंजू कुलस्ते ने कहा कि मोहगाँव में भू-जल स्तर बहुत नीचे चला गया है इसलिए मोहगांव में पानी चोपाल का आयोजन किया गया है, जिससे हम सभी भू-जल स्तर सुधारने के लिए किए जा रहे शासन के प्रयासों को समझें एवं अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। भूमिगत जल का स्तर कैसे बढ़ाया जाये ? इसके लिए प्रयास करना हम सबकी जिम्मेदारी है। चैपाल को संबोधित करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने कहा कि जिले में ऐसी पंचायतों को चिन्हित किया गया है जहां भू-जल स्तर बहुत नीचे चला गया है। इस तरह के चिन्हित पंचायतों में ही पानी चोपाल आयोजित किये जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणजन मिलकर ही ग्राम का नजरी नक्शा बनाकर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संचय करने की संरचनाओं को बनाने की योजना बनाने में सहयोग कर सकें। आज पानी की आवश्यकता बढ़ रही है, इसलिए हमें वर्षा जल का संचय करने और उपलब्ध पानी का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। चैपाल में उपाध्यक्ष जनपद पंचायत निवास श्री घनश्याम सूर्यवंशी, एसडीएम निवास शाहिद खान, सीईओ जनपद पंचायत निवास श्रीमती दीप्ती यादव, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना के परियोजना अधिकारी श्री उमेश सिंगरौरे सहित जनपद पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

जिले में 54 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 524 सहायिकाओं की होगी भर्ती 4 जुलाई तक आॅनलाईन आवेदन किए जा सकते हैं

Reva India News

राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल का 1 अप्रैल को बिछिया आगमन

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 13 फरवरी 2023

Reva India News

Leave a Comment