Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कान्हा क्षेत्र में मिला बाघ का शव

मंडला, 28 मई 2025
क्षेत्र संचालक कान्हा टाईगर रिजर्व ने बताया कि वन्यजीव मादा बाघ उम्र लगभग 8 से 10 वर्ष की मृत्यु सुलकुम नदी बेलवाले कक्ष क्रमांक 119 बीट मुण्डीदादर वन परिक्षेत्र कान्हा के अंतर्गत पाया गया। मृत बाघ दो पत्थरों के बीच बुरी तरह से फंसा हुआ मिला। बाघ का पोस्टमार्टम डॉ. संदीप अग्रवाल वन्यप्राणी चिकित्सक का.टा. रिजर्व मण्डला, डॉ. आशीष वैध पशु चिकित्सक पशु चिकित्सालय बैहर के द्वारा किया गया तथा वन्यजीव बाघ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाये गये। प्रोटोकॉल अनुसार पोस्टमार्टम के साथ शव के सैम्पल, फोरेसिंक जांच हेतु लिए गए। निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह/भस्मीकरण की कार्यवाही अधोहस्ताक्षरकर्ता, श्री पुनीत गोयल उपसंचालक (कोर), श्री अजय ठाकुर, सहायक संचालक बंजर, वन्यजीव चिकित्सक डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. आशीष वैद्य पशु चिकित्सक बैहर, श्री शंकर मेरावी तहसीलदार बिछिया, श्री श्यामवती उइके संरपंच खटिया एवं एनटीसीए के प्रतिनिधि श्री डीकेश चैधरी कार्बेट फाउण्डेशन की उपस्थिति में की गई। उपरोक्त समस्त कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की गई है।

Related posts

सप्ताहांत में मुख्यालय न छोड़े अधिकारी – सोमेश मिश्रा जिला योजना भवन में आयोजित बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

विश्व विद्यालय के उपकुलाधिपति का मनाया जन्मदिन

Reva India News

फिट इंडिया वुमन्स वीक के तहत साइकिल रैली का आयोजन कलेक्टर श्री मिश्रा हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया

Reva India News

Leave a Comment