Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा

11 जून 2025, मण्डला

प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री पी. नरहरि ने जबलपुर संभाग के समस्त जिलों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिलों की नल जल योजनाओं के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होने कहा कि हर घर तक गुणवत्तायुक्त शुद्ध पेयजल की पहुंचाना सुनिश्चित करें। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री पी. नरहरि ने कहा कि पंचायत एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। रोड रेस्टोरेशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि 20 जून तक रोड रेस्टोरेशन का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करें। प्रमुख सचिव श्री नरहरि ने निर्देशित किया कि अनुसूचित जनजाति वर्ग को शतप्रतिशत पेयजल उपलब्ध कराएं। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत एफएसटीसी, एफएचटीसी के लक्ष्यों, उपलब्धियों, हर घर जल घोषित/प्रमाणीकरण, हर घर जल हस्तांतरित, पीएम जनमन एवं डीए सहित अन्य की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। मंडला एनआईसी से वीडियो काॅन्फ्रेंस में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, ईई श्री मनोज भास्कर, जल निगम के अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

कोविड टीके के दोनों डोज लगाएँ, सुरक्षा चक्र पूर्ण करें जिलेवासियों से कलेक्टर की अपील

Reva India News

कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला आरोपी गिरफ्तार

Reva India News

नशामुक्ति के लिए चलाएँ सघन जनचेतना अभियान – हर्षिका सिंह                      कलेक्टर ने ली नशामुक्ति से संबंधित बैठक           

Reva India News

Leave a Comment