Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ख्याति प्राप्त गौतम खट्टर पहुंचे मंडला हुआ स्वागत .आज आमसभा को करेंगे संबोधित

                           मण्डला । अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गौतम खट्टर के मंडला आगमन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला से उनका स्वागत किया है। श्री खट्टर  13 जून की रात्रि को मंडला पहुंच चुकें हैं। आज दोपहर 1 बजे से बंधन मैरिज लॉन में उनकी आमसभा होने जा रही है। जिसकी व्यापक तैयारी की गई है सामाजिक कार्यकर्ता अजय वंशकार ने बताया कि गौतम खट्टर अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हिन्दू विचार धारा के कार्यकर्ता है जिनके औजस्वी उद्बोधन पूरे देश में चर्चा में बनें रहते हैं। इने हम यूट्यूब फैसबुक इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सुनते आए हैं ऐसे ओजस्वी तेजस्वी वक्ता को सुनने का मौंका आज जिलेवासियों को मिला है। श्रेष्ठ भारत अजेय भारत के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्री खट्टर आ रहे हैं। जहां पर कार्यक्रम उपरांत जिले के रक्तदाता और समाजसेवियो का सम्मान भी किया जाएगा।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने माहिष्मती घाट के नामकरण का लोकार्पण किया

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 23 मई 2023

Reva India News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन .जिला चिकित्सालय में नवजात शिशु का हुआ नामकरण, रखा गया मोहन यादव

Reva India News

Leave a Comment