Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंहगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस ने खोला मोर्चा

मंडला आज महिला कांग्रेस अध्यक्ष रागिनी परते के नेतत्व मै केंद्र सरकार के द्वारा लगातार बढ़ती हुई मंहगाई के विरोध में आज महिला कांग्रेस ने नेहरू स्मारक चौराहा में सड़क मै बैठकर धरना प्रदर्शन दिया ओर केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना को लालीपाप बाताकर केंद्र सरकार का विरोध किया गया। एवं सड़क पर खाली गैस सिलेंडर रखकर चूल्हा जलाकर रोटी पकाई और सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार लगातार गैस के दाम बढ़ा रही है जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ गया है एक महीने में 100 रु कीमत बढ़ाई गई है। उज्ज्वला योजना के 70% सिलेंडर दोबारा नहीं भरे गए लोग पुनः चूल्हा में भोजन पकाने मजबूर हैं। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी ने सरकार को बढ़ती मंहगाई पर आड़े हाथों लिया और मूल्य वृद्धि वापस लेने कहा और बड़े आंदोलन की बात कही।
इस अवसर पर अध्यक्ष एड. राकेश तिवारी रागिनी परते अध्यक्ष महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष नीलू शुक्ला वरिष्ठ नेत्री शकुन जंघेला जनपद उपाध्यक्ष अभिनव चौरसिया रेखा परते जनपद सदस्य सरपंच अनीता टेकाम रोहणी स्वरूप सुस्मित लाल तृप्ति पेंद्रो इंद्राणी मरावी रेखा विश्वकर्मा राधा राय कोता बाई इंद्री बाई पांचों बाई फुनवा बाई हीरावती बाई नीतू कीर्ति स्नेहलता धनिया बाई मीरा भावरे रेखा रजक फूलवती यादव मुन्नी अंजू भवारे रज्जो यशोदा रामकली पुस्पा अमनी यादव मुकेश कछवाहा रजनीश रंजन उसराठे कुलदीप कछवाहा हनी बर्वे नीलेश तिवारी बहुत बड़ी संख्या में महिला उपस्थित रही

Related posts

महान चित्रक हैदर रज़ा की दसवीं पुण्य तिथि पर दी गई पुष्पांजलि

Reva India News

माहिष्मती घाट पर शुरू हुआ शिविर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने किया शुभारंभ

Reva India News

कलेक्टर ने जिला सहकारी बैंक अधिकारियों के साथ की परिचय बैठक, विजन-2047 पर हुई चर्चा

Reva India News

Leave a Comment