Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल जीवन मिशन अंतर्गत जल आपूर्ति योजना के संचालन और रख-रखाव पर दिल्ली में आयोजित हुई राष्ट्रीय कार्यशाला जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट हुए शामिल

मंडला 15 जुलाई 2025

जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रमुख सचिव श्री पी. नरहरी एवं प्रबंध संचालक श्री वीएस चौधरी द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया गया। इसमें जीआईएस तकनीक का उपयोग कर जल योजनाओं की मॉनिटरिंग और संचालन की कार्यप्रणाली का विस्तृत विवरण साझा किया गया।

नई दिल्ली में आयोजित इस दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में जिला पंचायत मंडला सीईओ श्री श्रेयांश कूमट ने सहभागिता की। इस कार्यशाला में ऑनलाईन जल गुणवत्ता प्रबंधन, जल आपूर्ति और संरचनाएं, जीओ जी टैग, पारदर्शी लेखा प्रणाली, नल कनेक्शनों की आवधिक कार्य क्षमता का मूल्यांकन, जल जीवन मिशन डैशबोर्ड से संबंधित डेटा सार्वजनिक डोमेन में उपलब्धता, जल आपूर्ति प्रणालियों की निगरानी के लिए सेंसर आधारित लॉट डिवाईस आदि पर विस्तृत चर्चा की गई।

Related posts

बैगा जनजाति के विस्तार के लिए वनाधिकार हेबीटेड राइट्स के तहत् चरणबद्ध की गई ग्रामसभाएँ

Reva India News

मोतीनाला में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

समग्र शिक्षा अभियान, पीएमश्री एवं स्टार्स योजनांतर्गत आईसीटी योजना के जेम बिड की कार्यवाही की जा रही है

Reva India News

Leave a Comment