Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम ने किया छात्रावासों का औचक निरीक्षण

मंडला 29 जुलाई 2025

अनुविभागीय दंडाधिकारी नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर द्वारा विकासखंड नैनपुर अंतर्गत संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावासों तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनपुर का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम द्वारा विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कर शैक्षणिक गतिविधियों, अध्यापन कार्य की गुणवत्ता, शिक्षकों की उपस्थिति तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। मेधावी विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर उनके लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष प्रयास कर प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नीट एवं जेईई जैसी परीक्षाओं हेतु अपेक्षित उच्च स्तर की तैयारी कराने के प्रयास करने के निर्देश विद्यालय प्रशासन को दिए।

इसके अतिरिक्त विद्यालय भवनों का निरीक्षण करते हुए एसडीएम ने संस्था प्रमुख को निर्देशित किया कि जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों में किसी भी प्रकार की कक्षाओं का संचालन न किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

निरीक्षण उपरांत एसडीएम ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय प्राचार्या श्रीमती सुषमा मिश्रा के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। छात्रावास में निवासरत बालिकाओं से भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा, औषधि उपलब्धता एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं एवं लापरवाही के संबंध में संबंधितों को नोटिस जारी करने हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सुभाष चतुर्वेदी को निर्देश प्रदान किए गए।

Related posts

मलेरिया, डेंगू एवं चिकुनगुनिया से बचाव के लिए एडवाईजरी

Reva India News

कोरोना नियंत्रण के लिए सीएम श्री चौहान ने जिले को दी बधाई

Reva India News

फीस, गणवेश एवं पुस्तकों के निर्धारण में नियमों का पालन करें – डॉ. सिडाना 10 प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं कर पाएंगे स्कूलों के संचालक कलेक्टर ने ली अशासकीय शालाओं के संचालकों की बैठक

Reva India News

Leave a Comment