Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अगले 2 दिनों में उपार्जन कार्य को त्वरित गति से पूर्ण करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने उपार्जन बैठक में दिए निर्देश

मण्डला 31 दिसम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि आगामी 2 दिनों में उपार्जन कार्य में गति लाते हुए पूर्ण करें। उन्होंने परिवहन की गति बढ़ाने अतिरिक्त गाड़ियों को लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गाड़ियों की लोडिंग और अनलोडिंग की गति भी बढ़ाएँ। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि जामगाँव, खिरखिरी, अंजनिया एवं पिंडरई में अतिरिक्त ट्रकों से परिवहन कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में बारदानों की स्थिति जानीं। उन्होंने कहा कि ऐसे केन्द्र जहाँ बारदानों की कमी है वहाँ तत्काल बारदाना उपलब्ध कराएं। बैठक में सहकारिता, नान, खाद्य तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। श्रीमती सिंह ने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी अपने क्षेत्र के सोसायटियों एवं गोदामों में होने वाले परिवहन कार्य की निगरानी करें। किसी भी केन्द्र में परिवहन संबंधी समस्या आने पर समन्वय बनाते हुए उसका निराकरण करें। उन्होंने वेयरहाऊस स्तर का परिवहन रविवार तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Related posts

आधिकारिक वेबसाईट से जनप्रतिनिधियों की फोटो व अन्य सामग्री हटायी जाए

Reva India News

पथ विक्रेता योजना के लिए करें आवेदन

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 25 नवम्बर 2023

Reva India News

Leave a Comment