Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और प्री-स्कूल शिक्षकों का संयुक्त प्रशिक्षण

राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का आयोजन जन आंदोलन के रुप में किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिले में आंगनवाडी केन्द्रों, स्कूलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं को गर्भवती, धात्री महिलाओं को प्रभावी स्तनपान, आईवाईसीएफ के घटक एवं 6 माह के बाद ऊपरी आहार के बारे में प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान साक्षरता के बारे में बात कर पर्यावरण सुरक्षा संबंधित जानकारी दी गई एवं  छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों के माता-पिता के साथ समय-समय पर पेरेंट्स मीटिंग रखने की सलाह दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों को संतुलित आहार, एनीमिया नियंत्रण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई। आंगनवाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई कार्नर बनाया गया। उक्त कार्यशाला में आंगनवाड़ी कार्यकर्तायें, सहायिकायें, पर्यवेक्षक एवं परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

खेत-तालाब से बदली डुमरी लाल की तकदीर सब्जी उत्पादन और मछली पालन से सालाना लाखों की कमाई सरकारी योजनाओं ने बनाया 20 गांवों के किसानों का मार्गदर्शक

Reva India News

जिले के विकासखण्डों में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया

Reva India News

पीडीएस वितरण सुनिश्चित करने निर्देश जारी

Reva India News

Leave a Comment