Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोदो-कुटकी फसल के पंजीयन की तिथि अब 15 नवंबर तक रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाने के लिए उप संचालक कृषि ने किसानों से की पंजीयन कराने की अपील

मंडला, 14 नवंबर 2025

राज्य शासन द्वारा संचालित रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिले में कोदो एवं कुटकी उपार्जन किया जाना है, जिसके लिये खरीफ वर्ष 2025 में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन की अंतिम तिथि 09 नवंबर 2025 तक थी, जिसे बढ़ाकर अब 15 नवंबर 2025 तक कर दी गई है।

जिले में पंजीयन के लिए 30 केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त किसान एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर, लोकसेवा केंद्र या स्वयं के मोबाइल अथवा कम्प्यूटर से एमपी किसान ऐप पर जाकर भी पंजीयन कर सकते हैं। उप संचालक कृषि श्री अश्विनी झारिया ने जिले के सभी कोदो एवं कुटकी उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे समयावधि में अपनी फसल का पंजीयन अवश्य कराएं और रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना आवेदन पत्र एमपी ऑनलाईन के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे

Reva India News

जिले में मिले 9 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

फेसबुक पर फेक न्यूज डालने वाले व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज

Reva India News

Leave a Comment