Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया तहसील में देर रात तक एसआईआर का कार्य जारी कलेक्टर ने कार्य के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की

मंडला, 21 नवंबर 2025

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बिछिया तहसील में देर रात तक एसआईआर का कार्य लगातार जारी है। बीएलओ एवं फीडिंग टीम द्वारा गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और ऑनलाइन फीडिंग कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने सभी कर्मचारियों से कार्य के साथ-साथ अपना स्वास्थ्य व सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य महत्वपूर्ण है, लेकिन कर्मचारियों का स्वास्थ्य भी उतना ही आवश्यक है। अधिकारियों द्वारा फील्ड और फीडिंग कार्य की मॉनिटरिंग लगातार जारी है ताकि एसआईआर कार्य निर्धारित समय-सीमा में सुचारू रूप से पूर्ण हो सके।

Related posts

उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं को किया जायेगा सम्मानित 31 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Reva India News

जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आज

Reva India News

अनुशासन और दृढ़ संकल्प से ही मिलती है सफलता – पुलिस अधीक्षक ‘संकल्प से सफलता’ की ओर बढ़े विद्यार्थी, करियर कार्यशाला में मिला मार्गदर्शन

Reva India News

Leave a Comment