Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण 17 दिसम्बर से

मंडला, 12 दिसंबर 2025

उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पशुपालन विभाग के अत्यंत महत्वाकांक्षी कार्यक्रम दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत 195 सहायक पशुचिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, गौ-मैत्री/गौसेवक द्वारा द्वितीय चरण में इन्टेन्सिव मोड पर कार्य किया जायेगा। इस चरण में जिले के 5708 ऐसे पशुपालक जिनके पास 5-9 गौ/भैंस वंशीय पशु उपलब्ध है, उन्हें शामिल किया गया है। पशुपालन को लाभ का व्यवसाय बनाने के उद्देश्य से पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं नस्ल सुधार के सम्बन्ध में व्यापक जानकारियाँ उपलब्ध कराई जायेंगी। पशुपालकों की दुग्ध उत्पादन की वृद्धि के साथ गुणात्मक सुधार का प्रयास इस अभियान के माध्यम से किया जावेगा जिसमें जिले के कुल 934 ग्रामों में पहुंचकर लक्षित पशु संख्या 36247 गौ/भैंस वंशीय पशुओं को इस अभियान से जोड़ा जायेगा।

शासन के निर्देशानुसार यह भ्रमण कार्यक्रम 17 दिसम्बर से प्रारम्भ करते हुये 31 दिसम्बर के मध्य पूर्ण कर लिया जावेगा। अभियान के दौरान जिला कलेक्टर के द्वारा 2 ग्रामों का भ्रमण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा 3 ग्रामों का भ्रमण, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा 4 ग्रामों का भ्रमण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा 4 ग्रामों का भ्रमण, प्रदेश नोडल द्वारा 10 ग्रामों का भ्रमण, संयुक्त संचालक पशुपालन द्वारा 2 ग्रामों का भ्रमण, उपसंचालक पशुपालन के द्वारा प्रत्येक विकासखंड में 2 ग्रामों का भ्रमण एवं पशु चिकित्सक के 5-10 प्रतिशत ग्राम निरीक्षण के लिए रखे गए हैं। विभागीय अमले को न्यूनतम ग्राम लक्ष्य भ्रमण 20 एवं अधिकतम भ्रमण का लक्ष्य 78 का रखा गया है।

Related posts

खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन जप्‍त

Reva India News

आओ हम सब मिलकर मंडला जिले का गौरव बढ़ाएं – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके

Reva India News

रोजगार मेले में 108 प्रतिभागियों को मिले नियुक्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment