Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय हाईस्कूल माड़ोगढ़ में वीर बाल दिवस कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 27 दिसंबर 2025

शासकीय हाईस्कूल माड़ोगढ़ में वीर बाल दिवस के अंतर्गत प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा छात्र/छात्राओं को वीर बाल दिवस से संबंधित गुरु गोबिंद सिंह जी के चार पुत्रों के बलिदान की कहानी बताई गई। इस दौरान छात्र/छात्राओं को वेबकास्ट लिंक के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके अलावा छात्राओं से प्रश्न-उत्तर पूछे गये और उनके मध्य निबंध लेखन, दौड़, कुर्सी दौड़, मेंढक दौंड एवं बोरा दौंड़ जैसी फिजिकल एक्टिविटी का आयोजन किया गया। साथ ही रंगोली और चित्रकारी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया।

छात्र-छात्राओं को हब में दी जानेवाली सहायताओं के बारे में बताते हुये आवश्यक हेल्पलाइन नंबर जैसे 181 महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्प लाईन नं. 1098, साइबर क्राइम से बचाव के लिये साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं डायल 112 के उपयोग के बारे में बताया गया।

Related posts

टीएल बैठक आयोजित कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

Reva India News

बीएलओ के कार्य में लापरवाही बरतने पर प्राथमिक शिक्षक निलंबित एसआईआर का कार्य प्रभावित होने पर की गई कार्यवाही

Reva India News

*“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत मंडला पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

Reva India News

Leave a Comment