Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घुघरी में विकासखंड स्तरीय “खेलो एमपी यूथ गेम्स” का आयोजन

मंडला, 16 जनवरी 2026

घुघरी विकासखंड मुख्यालय में विकासखंड स्तरीय “खेलो एमपी यूथ गेम्स” का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम श्री सचिन जैन ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं खेल संस्थानों से आए खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपना खेल कौशल प्रदर्शित किया। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे, जिससे खिलाड़ियों में भी भारी उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना का परिचय देते हुए विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा की। आयोजन के सफल संचालन में खेल विभाग, स्थानीय प्रशासन एवं खेल प्रशिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

Related posts

निःशक्त पुनर्वास केन्द्र में रिक्त पदों के लिए 5 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

Reva India News

प्राथमिक शाला मुकद्दमटोला की शिक्षिका निलंबित

Reva India News

जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment