Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

मंडला, 16 मार्च 2026

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त शिकायतों के आधार पर 14 मार्च को जैनेपुर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान खनिज विभाग की टीम ने अवैध रेत परिवहन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया।

जानकारी के अनुसार नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर बिना नंबर के अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पाया गया, जिसे खनिज विभाग की टीम ने मौके पर ही जब्त कर लिया। जब्त वाहन को शासकीय अभिरक्षा में संबंधित थाना प्रभारी, थाना जैनेपुर की सुपुर्दगी में रखा गया है। उक्त वाहन के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित किया जा रहा है।

Related posts

आखिर कब तक प्रताड़ित होंगे पत्रकार….? जनसुनवाई में पत्रकारों ने दिया अपर कलेक्टर को आवेदन  पत्रकार के साथ मारपीट की घटना की सही जांच की मांग

Reva India News

जिले के किसानों को रबी फसल की उत्पादकता बढ़ाने सलाह

Reva India News

’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 9 अक्टूबर को

Reva India News

Leave a Comment