Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति के प्रकरणों की प्रीसिटिंग बैठक संपन्न

मंडला, 12 फरवरी 2026
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा
प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 को

किया जाना है। इसी तारतम्य में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण श्री कमल जोशी के निर्देशन में नेशनल लोक अदालत आयोजित की जायेगी।
14 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए
गुरूवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष श्रीमान कमल जोशी द्वारा समस्त
न्यायाधीश मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण एवं बीमा कंपनियों के अधिकारी व बीमा कंपनियों
के अधिवक्ता एवं आवेदक अधिवक्ताओं के साथ प्रीसिटिंग बैठक आयोजित की गई। इस बैठक
में समस्त मो.दु. क्षतिपूर्ति के न्यायालय के प्रकरणों को चिन्हित किये जाने के लिए चर्चा की
गई एवं उन्हें निराकृत कराये जाने के लिए प्रयास किये जाने के निर्देश दिये गये। प्रीसिटिंग
बैठक में विशेष न्यायाधीश श्री आर.के. रावतकर, द्वितीय के अतिरिक्त प्रथम जिला न्यायाधीश
श्री रमेश रंजन चौबे, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री सुबोध विश्वकर्मा, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री
तेजप्रताप सिंह, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री हेमराज सनोडिया, पंचम जिला न्यायाधीश श्री ब्रजेश
गोयल, सचिव श्री तपन धारगा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला, श्रीमती दीपिका तारन जिला
विधिक सहायता अधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से नेशनल इंश्योरेन्स कंपनी के
अधिकारी, ओरिएन्टल इंश्योरेन्स कंपनी के अधिकारी, मेग्मा इंश्योरेन्स कंपनी के अधिकारी
सम्मिलित हुए तथा कंपनी के अधिवक्ता श्री मुकेश शुक्ला, श्री विजय यादव सहित अन्य
अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Related posts

अतिवृष्टि तथा ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के अल्पकालीन फसल ऋण मध्यकालीन ऋण में परिवर्तित

Reva India News

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल है एक पेड़ मां के नाम अभियान – संपतिया उइके महाराजपुर की खेरमाई टेकरी में रोपे गए एक हजार पौधे

Reva India News

6 कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

Leave a Comment