Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वनवासी विकास परिषद कलेक्टर से की मुलाकात सौंपा ज्ञापन

                                    मण्डल। वनवासी विकास परिषद जिला ईकाई मंडला के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवागत कलेक्टर से मुलाकात करते हुए चर्चा की है। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुभाष बडोले, प्रांत संगठन मंत्री किशोरी लाल यादव, वनवासी विकास परिषद जिला अध्यक्ष कैलाश डेहरिया, आदिवासी जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज मरकाम, जिला संगठन मंत्री राजू कुड़ापे, जनजाति सुरक्षा मंच जिला सहसंयोजक सोनू मरावी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वनवासी विकास परिषद ईकाई मंडला के द्वारा जनजाति समाज के संवैधानिक प्रावधान के साथ वन अधिकार के अंतर्गत व्यक्तिगत पट्टा वितरण में चल रही विसंगतियों के निराकरण को लेकर चर्चा की गई है। वहीं एक ज्ञापन सौंपकर जनजातीय छात्रों के लिए संचालित नि:शुल्क कोचिंग केंद्र हेतु स्थायी भवन उपलब्ध कराने की मांग की गई। परिषद द्वारा बताया गया कि जिला मण्डला अंतर्गत जनजातीय विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग प्रदान की जा रही है। वर्तमान में यह कोचिंग केंद्र किराये के भवन में संचालित हो रहा है जिससे छात्रों एवं संस्था दोनों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि परिषद का संचालन केंद्र एकलव्य बालक छात्रावास घुटास रोड़ भुआ बिछिया में संचालित है। संस्था ने प्रशासन से मांग की है कि मण्डला शहर में स्थित किसी रिक्त शासकीय अथवा अंत: व्यावसायिक भवन को किराये पर उपलब्ध कराया जाए ताकि जनजातीय छात्रों को बेहतर वातावरण में शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग सुविधा मिल सके। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों से आने वाले अनेक छात्र आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग व्यवस्था भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। यदि उपयुक्त भवन उपलब्ध हो जाता है तो अधिक संख्या में विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा तथा उनकी पढ़ाई व्यवस्थित रूप से संचालित की जा सकेगी।

Related posts

कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु नवीन दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

गिरता हुआ भू-जल स्तर चिंता का विषय – श्रीमती संपतिया उईके जल गंगा जल संवर्धन अभियान अंतर्गत माहिष्मती घाट पर हुआ आयोजन

Reva India News

ज्ञानार्जन प्रोजेक्ट के तहत संचालित कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा 29 को

Reva India News

Leave a Comment