Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध उत्खनन पर सख्त हुए कलेक्टर, खनिज निरीक्षकों को दिए सघन निरीक्षण के निर्देश

मंडला, 9 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में खनिज विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की खनिज संपदा के संरक्षण, अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर नियंत्रण तथा जिला खनिज संस्थान मद (डीएमएफ) अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री धोटे ने जिले में डोलोमाइट सहित अन्य गौण खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने खनिज निरीक्षकों को फील्ड में सक्रिय रहते हुए अपने-अपने क्षेत्रों का सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि निरीक्षण के उपरांत वस्तुस्थिति की विस्तृत रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाली खदानों पर नियमानुसार अर्थदंड एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिला खनिज संस्थान मद (डीएमएफ) के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने निर्देशित किया कि स्वीकृत सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।

बैठक में सहायक कलेक्टर श्री शैलेन्द्र चौधरी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्वत सिंह मीना, जिला अधिकारी तथा खनिज निरीक्षक उपस्थित रहे।

Related posts

*पनिका समाज की चिंतन सभा 10 को घुघरी और 17 को नैनपुर में*

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

जिले के युवा अग्निपथ प्रशिक्षण प्रोजेक्ट योजना से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को रहने के लिए पक्का मकान मिला है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके युवा तकनीकि शिक्षा जरूर सीखें इससे रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते रानी दुर्गावती महाविद्यालय में स्थित ऑडीटोरियम में रानी दुर्गावती पंचशती समारोह, स्वच्छता ही सेवा 2024, प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृति वितरण एवं गृह प्रवेश और अग्निपथ प्रशिक्षण प्रोजेक्ट योजना का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment